फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway board started review process of Tejas Express, could be start again from January mid 2021

अब 'राम' पार लगाएंगे तेजस एक्सप्रेस की नैया, अयोध्या तक चलाई जा सकती है ट्रेन

Fri, 18 Dec 2020 03:00 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 18 Dec 2020 03:00 PM IST
सार

लखनऊ-दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच दोनों तेजस एक्सप्रेस को 17 अक्तूबर से शुरू किया गया था, लेकिन यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 23 नवंबर से अगले आदेश तक इसकी सभी सेवाओं को रद्द करने का फैसला किया...

विज्ञापन
Railway board started review process of Tejas Express, could be start again from January mid 2021
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड 19 के चलते यात्री नहीं मिलने से बंद हुई तेजस एक्सप्रेस की नैया अब 'प्रभु राम' पार लगाएंगे। नई दिल्ली से लखनऊ तक चलने वाली इस पहली कॉरपोरेट ट्रेन को अयोध्या तक जोड़ने की तैयारी हो रही है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और उत्तर रेलवे के मुख्यालय के बीच मंथन का दौर भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेलवे इस ट्रेन को दोबारा शुरू करने पर विचार-विमर्श कर रहा है। इस दौरान इस ट्रेन को चारबाग होकर बाराबंकी के रास्ते अयोध्या तक ले जाने की भी चर्चा हो रही है। इसे लेकर अधिकारियों द्वारा ट्रेन के समय में बदलाव, ठहराव, और रखरखाव जैसे बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही ट्रेन के विस्तार को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


नाम न छापने के अनुरोध पर आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने अमर उजाला से कहा, इस ट्रेन के विस्तार को लेकर चर्चा कई दिनों से चल रही है। अयोध्या तक जाने का निर्णय रेलवे बोर्ड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में हो सकती है शुरु

ट्रेन को दोबारा चलाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए आईआरसीटीसी ने समीक्षा का दौर शुरू कर दिया है। इसे लेकर हर सप्ताह समीक्षा हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये ट्रेन जनवरी के मध्य में फिर से शुरू हो सकती है।


त्योहारों के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए लखनऊ-दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच दोनों तेजस एक्सप्रेस को 17 अक्तूबर से शुरू किया गया था। इस बार डायनेमिक किराये की अधिकतम सीमा भी तय कर दी गई थी। ट्रेन का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड पहले 10 दिन और बाद में एक माह रखा गया था।

लेकिन बाद में यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए आईआरसीटीसी ने ट्रेन को निरस्त करने के लिए एक पत्र लिखा था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 23 नवंबर से अगले आदेश तक तेजस ट्रेन की सभी सेवाओं को रद्द करने का फैसला किया।


रेल मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा तेजस एक्सप्रेस को चलाया जाता है। नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस 4 अक्तूबर 2019 में शुरू हुई थी। वहीं अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन 19 जनवरी 2020 में शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed