{"_id":"5bb4485d867a5570e80f6f6c","slug":"railway-board-s-gift-on-dusshehra-employees-will-get-17950-rs-bonus-before-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: दशहरे पर रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 17950 रुपये का बोनस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: दशहरे पर रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 17950 रुपये का बोनस
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Railway Recruitment Board
रेलवे बोर्ड के तीन और चार श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों के लिए ये खुश खबर है। रेलवे बोर्ड ने तय किया है की दशहरा के पहले बोनस के रूप में वह अपने कर्मचारियों को 17950 रुपये देगा। जिसके लिए अलग से सप्लीमेंट्री बिल पास करके एक ही दिन में सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में बोनस की निर्धारित राशि डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे यूनियन के सुभाष पारीक ने बताया कि उत्पादकता के आधार (पीएलबी) पर बोनस मिलेगा। बीते साल 3500 की सीलिंग लिमिट बढ़ाकर 7000 रुपए की थी। लिमिट बढ़ने से कर्मचारियों को फायदा है जिससे उन्हें बोनस ज्यादा मिलेगा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के जीएस एसजी मिश्रा व एजीएस एम. माथुर ने बताया कि बोर्ड ने पहले 75 दिन का बोनस देने का निर्णय लिया था। बाद में एआईआरएफ की मांग को मानते हुए बोर्ड ने 78 दिन का बोनस देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन