{"_id":"59c77b0d4f1c1bad688b62cf","slug":"railway-board-instructed-to-sell-books-on-indian-culture-morals-at-railway-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का नया सर्कुलर, प्लेटफॉर्म पर भारतीय संस्कृति की किताबें बेचना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे का नया सर्कुलर, प्लेटफॉर्म पर भारतीय संस्कृति की किताबें बेचना जरूरी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 24 Sep 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
रेलवे बुक स्टॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही आपको हर रेलवे प्लेटफॉर्म पर भारतीय साहित्य और संस्कृति से जुड़ी किताबें मिलेंगी। नई स्टॉल पॉलिसी के मुताबिक सभी रेलवे प्लेटफॉर्म पर भारतीय संस्कृति और साहित्य से जुड़ी किताबें बेचना आवश्यक कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 सितंबर को जारी कॉमर्स सर्कुलर के मुताबिक, रेलवे ने सभी जनरल मैनेजर को कहा है कि वह इस बात का खास ख्याल रखें कि नई पॉलिसी का पालन हो।
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने हर जोन को इस बात का ख्याल रखने को कहा है कि स्टेशन पर भारतीय इतिहास, मूल्य, संस्कृति, साहित्य की किताबें बेची जाएं। बता दें कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी स्टॉल, बुक स्टॉल और केमिस्ट मल्टी पर्पज स्टॉल के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: 50 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाएगी रेलवे
विज्ञापन
इस पॉलिसी ने 2004 में आई बुक स्टॉल पॉलिसी को रिप्लेस कर दिया है। 2004 में आई बुक स्टॉल पॉलिसी के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर साहित्य, कला, समान्य ज्ञान, राष्ट्रीयता जैसे तमाम मुद्दे पर अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में किताबें रखने की अनुमति दी गई थी।
नई पॉलिसी में यह भी कहा गया है कि सभी स्टॉल पर स्वाइप मशीन भी रखें, जिससे ग्राहक क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकें। साथ ही यह भी कहा गया है कि 100 रुपये से अधिक की खरीद पर वह किसी ग्राहक से अतिरिक्त चार्ज न लें। 100 रुपये से कम के भुगतान के लिए ग्राहक ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।