फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shramik Special Train Latest News in Hindi Railway appeal persons with co morbidities pregnant women to avoid rail

Shramik Special Train में मौतों के बीच रेलवे ने दी ये सलाह, अबतक 9 की गई जान

Fri, 29 May 2020 01:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 29 May 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Shramik Special Train Latest News in Hindi Railway appeal persons with co morbidities pregnant women to avoid rail
रेल मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : ani

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में नौ मौतें होने के बाद भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को लोगों से अपील की है कि यदि वे पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं या उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो ट्रेन से यात्रा न करें। 27 मई को 48 घंटे के अंदर श्रमिक ट्रेन में कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे का कहना है कि इन सभी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। 

विज्ञापन


रेलवे एक मई से रोजाना श्रमिक ट्रेनों का संचालन कर रहा है ताकि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाया जा सके। बयान में रेल मंत्रालय ने कहा, ‘यह देखा गया है कि कुछ लोग जो इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं, वे पहले से ही किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं। यह कोविड-19 महामारी के दौरान उनके सामने आने वाले जोखिम को बढ़ाती है। यात्रा के दौरान कुछ लोगों की मौत पहले से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हो गई है।’
विज्ञापन


 

 


मंत्रालय का कहना है कि ऐसा देखा गया है कि पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे कुछ लोग श्रमिक ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं, जिससे कोविड-19 संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।


मंत्रालय ने कोविड-19 के संक्रमण से कमजोर व्यक्तियों को बचाने के लिए अपील की है। मंत्रालय का कहना है कि जो लोग पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं (जैसे- हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर, दिल से संबंधित बीमारी), गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों अनुसार जब तक जरूरी न हो तब तक रेल यात्रा को नजरअंदाज करने की अपील की जाती है।


मंत्रालय का कहना है कि रेलवे का परिवार 24 घंटे और सातों दिन काम कर रहा है ताकि यात्रा करने वाले हर नागरिक को रेल की सुविधा प्रदान की जा सके। हम इस मामले में सभी नागरिकों का सहयोग चाहते हैं। किसी भी संकट या आपातकाल के मामले में कृपया अपने रेलवे परिवार तक पहुंचने में संकोच न करें और हम आपकी हमेशा की तरह मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed