{"_id":"572d20444f1c1bf2285cd809","slug":"railway-139-service-will-remain-shut-for-3-hrs-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी रेल यात्री सावधान, रात सवा तीन घंटे बंद रहेगी 139 सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सभी रेल यात्री सावधान, रात सवा तीन घंटे बंद रहेगी 139 सेवा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 04:22 AM IST
सार
- रात 11.45 से तीन बजे के बीच होगा दिल्ली स्थित सर्वर का अपग्रेडेशन
- सर्वर बंद रहने का पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे व अन्य जोन में प्रभाव पड़ेगा
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली स्थित रेलवे के सर्वर को अपग्रेड करने के लिए रविवार रात 11.45 बजे से तीन बजे तक उसे बंद किया जाएगा। इससे लखनऊ समेत पूरे उत्तर
भारत में सभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और पूछताछ सेवा 139 बंद हो जाएगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में स्थापित सर्वर के जरिये रेल टिकट बनाने और पूछताछ केंद्र का संचालन होता है। दिल्ली स्थित सर्वर को अपग्रेड करने के लिए रात 11.45 से तीन बजे का समय निर्धारित किया गया है ताकि लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।
सर्वर बंद रहने का लखनऊ सहित पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे व अन्य जोन में प्रभाव पड़ेगा। लिहाजा रात में ट्रेनों में सफर करने वालों को सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि पूछताछ के लिए रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।