{"_id":"5a4073c94f1c1ba7668bc012","slug":"rail-tickets-can-be-expensive-during-the-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के दौरान रेल टिकट हो सकता है महंगा, 10-20 फीसदी प्रीमियम शुल्क का प्रस्ताव ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्योहारों के दौरान रेल टिकट हो सकता है महंगा, 10-20 फीसदी प्रीमियम शुल्क का प्रस्ताव
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड डायनेमिक-प्राइसिंग के तहत दिवाली, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान प्रीमियम शुल्क वसूलने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही ऑफ सीजन में छूट देने का प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: पीएम मोदी आज करेंगे मजेंटा लाइन का उद्घाटन, शाम 5 बजे से आम लोग कर पाएंगे सफर
विज्ञापन
पिछले सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही रेलवे बोर्ड ने एयलाइंस के प्रतिस्पर्धी किराये की तर्ज पर फ्लैक्सिबल डायनेमिक-प्राइसिंग की जरूरत का उल्लेख किया था।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रीमियम और छूट से संबंधित डायनेमिक-प्राइसिंग के फाइनल ब्ल्यू प्रिंट को 31 दिंसबर तक अंतिम रूप देने की उम्मीद है। डायनेमिक प्राइसिंग लागू करने के लिए तीन रेलवे जोन, पूर्वी, पश्चिमी और पश्चिम मध्य ने प्रेजेंटेशन तैयार की है।
इन जोनों ने सुझाव दिया है कि रात 12 से सुबह 4 बजे और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जैसे असुविधाजनक समय पर पहुंचने पर छूट की पेशकश की जा सकती है। इन्होंने पहले चरण के साथ ही सीटें खाली रहने के अंतिम चरण में 10-30 फीसदी छूट का सुझाव दिया है।
पढ़ें: 93 साल के हुए राजनीति और कविता के 'अटल', पीएम मोदी ने दी बधाई
विभिन्न जोन ने भी व्यस्त दिनों और त्योहारी सीजन में 10-20 फीसदी प्रीमियम शुल्क का प्रस्ताव दिया है। यात्रियों से समान रूट पर हाई स्पीड ट्रेनों को चुनने पर अधिक भुगतान करने को कहा जा सकता है।