Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Parv eve festival President Murmu says embrace teachings Guru Nanak Dev spread message love equality

प्रकाश पर्व: पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति- गुरु नानक देव की सीख अपनाएं, प्रेम और समानता का संदेश फैलाएं

Mon, 23 Nov 2026 09:14 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 23 Nov 2026 09:14 PM IST
सार

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपनाने और समाज की भलाई के लिए काम करने की अपील की।

विज्ञापन
Prakash Parv eve festival President Murmu says embrace teachings Guru Nanak Dev spread message love equality
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लें और समाज व राष्ट्र के कल्याण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन


'इक ओंकार' में छिपा है पूरी मानवता की एकता का संदेश
राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी का 'इक ओंकार' का संदेश मूल रूप से पूरी मानवता की एकता का संदेश है। उन्होंने ऐसे समाज के निर्माण पर जोर दिया, जहां जाति-पाति, ऊंच-नीच और किसी भी तरह के भेदभाव के लिए कोई जगह न हो।
विज्ञापन


प्रेम, करुणा और सेवा को बताया जीवन का आधार
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि प्रेम, करुणा और मानवता की सेवा हमारे जीवन का आधार होनी चाहिए। उनके विचार आज भी लोगों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव रखने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' की अहमियत बताई
राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी की तीन प्रमुख शिक्षाओं 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इनका अर्थ है ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी और मेहनत से आजीविका कमाना और अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटना।

लंगर की परंपरा से दिया समानता का संदेश
राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने लंगर की परंपरा के जरिए सामाजिक समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को व्यवहार में उतारकर दिखाया। यह परंपरा उनके विचारों को जीवन में अपनाने का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।


ये भी पढ़ें: गुरुपर्व की पूर्व संध्या: शबद कीर्तन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, नशे का जिक्र कर युवाओं को दिया खास संदेश

देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रकाश पर्व के अवसर पर भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने और समाज व राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed