{"_id":"5ec40a928ebc3e77cf678bad","slug":"rail-minister-piyush-goyal-says-that-200-non-ac-trains-will-be-operational-from-june-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से चलाई जाएंगी 200 नॉन एसी ट्रेन, जल्द शुरू होगी बुकिंग : पीयूष गोयल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक जून से चलाई जाएंगी 200 नॉन एसी ट्रेन, जल्द शुरू होगी बुकिंग : पीयूष गोयल
Tue, 19 May 2020 10:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 19 May 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ी राहत का एलान करते हुए घोषणा की है कि भारतीय रेलवे एक जून से टाइम टेबल के हिसाब से प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलाएगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी। बता दें कि लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा गोयल ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वह श्रमिकों की सहायता करें और नजदीकी मेन लाइन स्टेशन के पास उनका पंजीकरण करवा कर लिस्ट रेलवे को उपलब्ध कराएं, जिससे रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर सके। गोयल ने कहा, मजदूरों से आग्रह है कि वे अपने स्थान पर ही रहें। भारतीय रेलवे जल्द ही उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलायेगा जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरु होगी: रेल मंत्री पीयूष गोयल https://t.co/5njm5T6utD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2020