फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail Minister Piyush Goyal Said, I am kaamdaar not Naamdaar

राहुल के फ्लैशनेट घोटाले के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- मुझे काम के बिना 'जीने की कला' नहीं आती

Tue, 01 May 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Rail Minister Piyush Goyal Said, I am kaamdaar not Naamdaar

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को मंत्री बनने से पहले तक मैं एक प्रोफेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट और इनवेस्टमेंट बैंकर था। उन्होंने कहा कि मिस्टर राहुल गांधी, मैं आपकी तरह नहीं हूं, मैंने बिना काम किये जीने की कला नहीं सीखी है। मैं भी एक कामदार हूं, नामदार नहीं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पीयूष गोयल से उनके इस्तीफे की मांग की थी। राहुल ने आरोप लगाया था कि पीयूष गोयल 48 करोड़ रुपये के फ्लैशनेट घोटाले में शामिल हैं। गौरतलब है कि आज कर्नाटक में विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल नामदार हैं और हम कामदार हैं इसलिए राहुल 'कामदारों' के प्रयास को नहीं समझ सकते हैं। 
विज्ञापन


पीएम ने यह भी कहा था कि अतिउत्साह में राहुल गांधी मर्यादा तोड़ देते हैं, वह मेरे बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं। उन्हें न देश का ज्ञान है और न ही वंदे मातरम की कोई जानकारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed