{"_id":"62788725e4f73212af52fa85","slug":"raids-on-dawoods-close-friends-nia-action-on-more-than-a-dozen-locations-in-mumbai-also-screws-on-hawala-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में दाऊद के गुर्गों पर छापे : 29 ठिकानों पर एनआईए की जांच, हाजी अली दरगाह का प्रबंध ट्रस्टी सुहैल खंडवानी और सलीम फ्रूट हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में दाऊद के गुर्गों पर छापे : 29 ठिकानों पर एनआईए की जांच, हाजी अली दरगाह का प्रबंध ट्रस्टी सुहैल खंडवानी और सलीम फ्रूट हिरासत में
Mon, 09 May 2022 05:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 09 May 2022 05:43 PM IST
सार
यह कार्रवाई मुंबई के नागपाड़ा, गोरेगांव, बोरीवली, सांताक्रूज, मुंब्रा, भिंडी बाजार और अन्य जगहों पर जारी है। कई हवाला ऑपरेटर और ड्रग तस्कर दाऊद से जुड़े थे।
विज्ञापन
एनआईए की हिरासत में सलीम फ्रूट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम के करीबियों के मुंबई स्थित करीब 29 ठिकानों पर छापे मारे। इनमें कुछ हवाला कारोबारी भी शामिल हैं। छापे की कार्रवाई नागपाड़ा, मझगांव, कुर्ला, माहिम, गोरेगांव, बोरिवली, सांताक्रूज, मुंब्रा (ठाणे), भिंडी बाजार व मीरा भाईंदर में एक साथ शुरू हुई।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने बताया कि इसने दाउद से जुड़े हवाला कारोबारियों और ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ फरवरी में केस दर्ज किया था। इसी केस के सिलसिले में छापे मारे गए हैं। छापेमारी के दौरान एनआईए ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नगदी सहित रियल इस्टेट के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने छापे के दौरान दाउद के दाएं हाथ छोटा शकील के सहयोगी सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट एवं हाजी अली दरगाह के एक ट्रस्टी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके संबंध महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक से बताए जा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय के बाद एनआईए की कार्रवाई को डी कंपनी के नेटवर्क पर करारा वार माना जा रहा है।
विज्ञापन
एजेंसी ने बुकी से बिल्डर बने अजय गोसालिया के बोरिवली स्थित घर की भी तलाशी ली। एनआईए ने छोटा शकील की साली के पति सलीम कुरैशी को भिंडी बाजार इलाके से पकड़ा जबकि हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सोहेल खंडवानी को माहिम इलाके में स्थित माहिम दरगाह से हिरासत में लिया। एनआईए अधिकारियों की एक टीम ने खंडवानी के माहिम स्थित कार्यालय को खंगाला। इन दोनों के अलावा गुड्डू पठान और समीर अंग्रोला को भी गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई है। अधिकारी ने बताया कि एनआईई की पूछताछ के रडार पर आने वालों में बिल्डर असलम सोरतिया, मांस निर्यातक फरीद कुरैशी शामिल हैं।
विज्ञापन
बम धमाकों में आरोपी था खंडवानी
सोहेल खंडवानी मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके का आरोपी रहा है लेकिन उसे क्लीनचिट मिल गई थी। खंडवानी के बारे में कहा जाता है कि वह जेल मे बंद महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक के बेटे का पार्टनर है। वहीं, सलीम, पठान और समीर अंगोरा भी नवाब मलिक से जुड़े बताए जाते हैं।
आतंकी लिंक खंगाल रही है एनआईए
सूत्रों के अनुसार एनआईए भगोड़े डॉन दाउद इब्राहिम के पुराने लिंक को खंगाल रही है। साथ ही, आतंकी संगठन लस्कर ए ताइबा, जैश ए मोहम्मद और अलकायदा के नेटवर्क को भी खंगाल रही है। एनआईए को पता चला था कि अंडरर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम एक बार फिर पूरे देश में दंगे भड़काने और आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। इसके लिए उसने एक स्पेशल यूनिट गठित की है। इस सूचना के आधार पर एनआईए ने 3 फरवरी, 2022 को दाउद इब्राहिम और अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था जो फिलहाल, न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।
यूएन ने दाऊद इब्राहिम को भी 2003 में वैश्विक आतंकी घोषित किया था। वह 1993 में हुए मुंबई धमाकों का मुख्य आरोपी है। वह कभी पाकिस्तान तो कभी अन्य देशों में ठिकाने बदलकर रहता है। एनआईए ने बयान जारी कर कहा कि दाऊद के सहयोगियों और कुछ हवाला ऑपरेटर के ठिकानों पर छापों की कार्रवाई जारी है।
छोटा शकील का साला है सलीम फ्रूट
सलीम फ्रूट छोटा शकील का साला है। शकील अपने गुर्गों के जरिए अवैध वसूली का गिरोह चलाता है। सलीम को 2006 में संयुक्त अरब अमीरात से भारत भेजा गया था। तब से वह जेल में बंद है। उसे जेल से ही एनआईए ने हिरासत में लिया।
अधिकारी ने कहा कि बांद्रा और माहिम इलाकों में रहने वाले कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। सुबह से केंद्रीय एजेंसी ने मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी, शहर के भिंडी बाजार, सांताक्रूज, माहिम और गोरेगांव इलाकों, ठाणे के मुंब्रा और अन्य स्थानों पर 1993 के मुंबई धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी की। अधिकारी ने कहा कि कई हवाला संचालक और ड्रग तस्कर कथित तौर पर इब्राहिम से जुड़े थे। इस साल फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच के तहत सलीम कुरैशी से पूछताछ की थी। ईडी ने तब अंडरवर्ल्ड के संचालन और अवैध संपत्ति सौदों और हवाला लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के हिस्से के रूप में मुंबई में कई तलाशी ली थीं।