फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raids in residence of Hooda due to revenge said Congress

कांग्रेस ने कहा, बदले की भावना से हुई हुड्डा के यहां सीबीआई छापेमारी

Fri, 25 Jan 2019 02:49 PM IST
Shilpa Thakur नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 25 Jan 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Raids in residence of Hooda due to revenge said Congress
आनंद शर्मा

कांग्रेस ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के यहां सीबीआई के छापे की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव नजदीक आते ही नरेंद्र मोदी सरकार ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पार्टी ने यह भी कहा कि वह सरकार में आने पर उन अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी जो 'प्रधानमंत्री और अमित शाह के इशारे पर' विरोधियों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, 'प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार की दुर्भावना और प्रतिशोध की भावना एक बार फिर प्रकट हुई है। वह सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधियों को परेशान करने के लिए कर रही है।' उन्होंने कहा, "वह पहले सीबीआई को दुरुस्त कर लेते तो अच्छा होता। हाल में जो विवाद हुआ है, उस कारण इसकी विश्वस्नीयता नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा, "सुबह हुड्डा जी के यहां छापेमारी की है। हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह बदले की भावना से किया गया है। सरकार की नीयत और नीति खराब है। चुनाव के नजदीक आने के साथ इस तरह की कोशिश बढ़ती जा रहीं हैं।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री और भाजपा यही संदेश देना चाहते हैं कि विपक्ष भयभीत होकर बैठ जाए। देश के लोग भी इसे समझ रहे हैं।" 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, "जींद में प्रचार कार्य आखिरी दौर में है। आज ही हुड्डा जी की वहां रैली थी। क्या यही कारण है कि आज ही छापेमारी की गई?" उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "सरकारी एजेंसियों को कानून के दायरे में काम करना चाहिए। चुनाव नजदीक हैं और सरकार बदलेगी। नई सरकार में हर उस संस्था और अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी जो मोदी जी और अमित शाह के इशारे पर विरोधियों को निशाना बना रहे हैं।


उन्होंने कहा, "कोई संस्था ऐसी नहीं है जो मोदी जी और अमित शाह के हस्तक्षेप से बची हुई है। हम सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग से डरने वाले नहीं हैं।" कांग्रेस नेता ने पूछा कि मोदी सरकार भाजपा के उन नेताओं के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रही है जिन पर गंभीर आरोप हैं ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed