फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raid in Mumbai: 17 bar girls found in a three-feet wide secret basement, the door shown after breaking the glass of makeup room

मुंबई में छापा: तीन फीट चौड़े गुप्त तहखाने में मिलीं 17 बार बालाएं, शीशा तोड़ने पर दिखा दरवाजा

Mon, 13 Dec 2021 11:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 13 Dec 2021 11:14 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार शीशे के पीछे एक दरवाजा था। उसे रिमोट से संचालित किया जाता था। यह बार मुंबई के अंधेरी इलाके में था। गुप्त तहखाने से 17 बार गर्ल्स को बरामद किया गया।

विज्ञापन
Raid in Mumbai: 17 bar girls found in a three-feet wide secret basement, the door shown after breaking the glass of makeup room
मुंबई में मुक्त कराई गईं बार बालाएं - फोटो : social media

विस्तार

मायानगरी मुंबई में पुलिस ने रविवार को एक बार पर छापा मारा। वहां 15 घंटे तक पुलिस को छानबीन करना पड़ी। इसके बाद मेकअप रूम में एक शीशा मिला, टीम ने जब उसे तोड़ा तो उसके पीछे से 17 बार बालाएं मिलीं। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शीशे के पीछे एक दरवाजा था। उसे रिमोट से संचालित किया जाता था। यह बार मुंबई के अंधेरी इलाके में था। गुप्त तहखाने से 17 बार गर्ल्स को बरामद किया गया। दरअसल, ये लड़कियां यहां बने मेकअप रूम में बने तहखाने में छिपाई गईं थीं। इन्हें ढूंढ निकालने में 15 घंटे लग गए। जहां लड़कियां छिपाई गईं थीं, वहां खाने-पीने से लेकर सारी सुविधाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

दरअसल, मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा को एक एनजीओ से शिकायत मिली थी कि इस बार में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। बार में भारी भीड़ जमा होती है और ग्राहक प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च करते हैं। बार गर्ल्स के चलते बार पूरी रात खुला रहता है। पुलिस को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर शनिवार देर रात पुलिस ने बार में छापेमारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed