फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raid in bar of Mumbai and 61 people arrested

मुंबई के डांस बार में छापेमारी, चार महिला डांसरों को कराया मुक्त, 61 लोग गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2019 09:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 15 Sep 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Raid in bar of Mumbai and 61 people arrested
डांस बार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई के उपनगरीय बोरिवली इलाके में पुलिस ने एक बार में छापेमारी कर करीब 61 लोगों को गिरफ्तार किया है और चार महिला डांसरों को मुक्त कराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चरवाक बार में कुछ अश्लील गतिविधियां चल रही हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे बार परिसर में छापेमारी की तो वहां कई लोगों को ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के बाद बार के 32 कर्मचारियों और 29 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चार बार डांसरों को बचाया गया। कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नामदेव शिंदे ने कहा, गिरफ्तार किए गए 61 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 114 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed