फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul urged party cadre in flood-hit Kerala to mobilise resources for helping the affected people  

राहुल का कार्यकर्ताओं से आह्वानः बाढ़ग्रस्त केरल के लोगों की मदद करें

Sat, 18 Aug 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rahul urged party cadre in flood-hit Kerala to mobilise resources for helping the affected people  
rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे बाढ़ग्रस्त केरल के लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं और पार्टी के प्रेम तथा सेवा के मूल्यों का प्रदर्शन करें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि केरल में बीते कई दिनों से चल रही भारी बरसात ने राज्य में कहर ढा दिया है और जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित करके रख दिया है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक के कोडगु में भी बुरा हाल है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि यही समय है जब पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने संगठन के मूल्यों का प्रदर्शन करना चाहिए। राहुल ने ट्वीट किया कि मुसीबत की इस घड़ी में अपनी तमाम क्षमताओं और संसाधनों से वहां के लोगों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की बरसात से केरल बेहाल है। तमाम नदियां उफान पर हैं और जलाशय भी छलक रहे हैं। मानसूनी बरसात ने दक्षिण के इस राज्य का खासा नुकसान किया है। बीते कई दिनों से जारी बरसात के चलते अब तक 173 लोगों की जान जा चुकी है। 


यही नहीं भारी बरसात ने राज्य के पर्यटन उद्योग भी बेतहाशा नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों हैक्टेयर में खड़ी फसल को भी तबाह करके रख दिया है। बरसात के कहर से राज्य का पूरा ढांचा चरमरा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed