{"_id":"582b2ecc4f1c1b7b388febc0","slug":"rahul-slams-modi-on-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोले, बड़ा घोटाला निकलेगा नोट बैन, पीएम की मां पर बोलने से किया इंकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल बोले, बड़ा घोटाला निकलेगा नोट बैन, पीएम की मां पर बोलने से किया इंकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
नोटबंदी पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी से एक बड़ा घोटाला देश के सामने आएगा। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्यों आम लोगों के साथ अमीर आदमी कतार में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि मोदी ने सभी बड़े ब्लैकमनी वालों को नोटबंदी का फैसला लेने से पहले ही बता दिया था। राहुल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सिर्फ एक आदमी का फैसला है। उन्होंने यहां तक आरोप लगाए की नोटबंदी के फैसले के बारे में वित्तमंत्री तक अंजान थे।
विज्ञापन
केवल दो-तीन लोगों को इस बारे में जानकारी थी। राहुल ने केंद्र सरकार को जल्द जनता की परेशानी हल करने के उपाय करने को कहा। पीएम मोदी की मां पर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं उनकी मां पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, मेरा काम करने का तरीका मोदी जी से अलग है।
विज्ञापन
