फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul shares video of interaction with Singareni Coal Mines workers, voices concern over privatisation

Rahul Gandhi: ‘हर समस्या की जड़ निजीकरण’, राहुल गांधी ने सिंगरेनी कोयला खदानों के श्रमिकों से की बातचीत

Wed, 01 Nov 2023 03:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2023 03:21 PM IST
सार

राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं से कहते दिखाई दे रहे हैं कि कांग्रेस का रुख बहुत स्पष्ट है कि रणनीतिक क्षेत्रों में कोई निजीकरण नहीं होना चाहिए।
 

विज्ञापन
Rahul shares video of interaction with Singareni Coal Mines workers, voices concern over privatisation
राहुल गांधी ने कोयला खदान के श्रमिकों से की बातचीत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खदानों के निजीकरण पर चिंता जताते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि यह श्रम कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि खदानों का निजीकरण करने का मतलब श्रमिकों को बंधुआ मजदूरी की ओर धकेलना है।

विज्ञापन

गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं से कहते दिखाई दे रहे हैं कि कांग्रेस का रुख बहुत स्पष्ट है कि रणनीतिक क्षेत्रों में कोई निजीकरण नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले मुझे सिंगरेनी कोयला खदानों के श्रमिकों एवं कर्मचारियों से मिलने और बात करने का मौका मिला। उनकी समस्याओं को सुना और सुनने के बाद मुझे पता चला कि हर समस्या की जड़ खदानों का निजीकरण है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘यह निजीकरण श्रम कानूनों का उल्लंघन है और श्रमिकों को बंधुआ मजदूरी में धकेलने का एक साधन है। कुछ पूंजीपतियों को इससे फायदा होगा और इसका परिणाम वही होगा, जो मैं लंबे समय से कहता आ रहा हूं- अमीर अमीर हो जाएंगे और गरीब गरीब हो जाएंगे।’

वीडियो में कार्यकर्ता राहुल गांधी से यह सुनिश्चित करने के लिए कहते हैं कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के निजीकरण के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करे।

गांधी ने पिछले महीने अपनी तेलंगाना यात्रा के दौरान श्रमिकों के साथ अपनी बातचीत में आश्वासन दिया था कि सिंगरेनी कोयला खदानों का निजीकरण नहीं किया जाएगा और आरोप लगाया कि इसे अदाणी को बेचने का प्रयास किया गया था, लेकिन उनके प्रयासों से इसे रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed