फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul says Women's Reservation Act opportunity for Congress to support aspiring women leaders

Congress: महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का दावा, बोले- यह कांग्रेस के लिए महिलाओं को पहचान दिलाने का अवसर

Sun, 15 Sep 2024 02:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 15 Sep 2024 02:21 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में सार्थक अवसरों से वंचित करने का कोई कारण नहीं है। पिछले चार दशकों में महिला कांग्रेस महिलाओं के न्याय के लिए निडर आवाज बनी है।

विज्ञापन
Rahul says Women's Reservation Act opportunity for Congress to support aspiring women leaders
राहुल गांधी - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अब महिला आरक्षण को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम कांग्रेस के लिए महिलाओं को पहचान दिलाने का अवसर है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की 40वीं वर्षगांठ पर गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वह भारत भर में ऐसी महिलाओं से मिले जो बदलाव के लिए संकल्पित थीं। कई महिलाओं में समाज में बदलाव लाने का जुनून, दृढ़ता थी। अन्याय के खिलाफ सबसे उग्र और निडर आवाज महिलाओं की ही थी।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में सार्थक अवसरों से वंचित करने का कोई कारण नहीं है। पिछले चार दशकों में महिला कांग्रेस महिलाओं के न्याय के लिए निडर आवाज बनी है। अक्सर महिलाओं के खिलाफ खड़ी व्यवस्था में महिला कांग्रेस का प्रत्येक के लिए लड़ना और सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक शक्ति में अपनी हिस्सेदारी का दावा करना जरूरी है। मुझे जानकर खुशी है कि महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान पूरे भारत में चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है महिला कांग्रेस महिलाओं की अधिक से अधिक राजनीतिक भागीदारी के लिए काम करना जारी रखेगी। आपका अथक परिश्रम भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आधी आबादी पूरा हक एक सांवधानिक दायित्व है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने कहा कि हमारे देश की नारी शक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अंतरिक्ष उड़ान तक राष्ट्र निर्माण में समान योगदान दिया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़े और महिलाओं की असुरक्षा, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, सामाजिक शोषण, असमानता और स्त्रीद्वेषी मानसिकता के खिलाफ मजबूती से लड़े। उनको न्याय दिलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed