{"_id":"66acc26f4b5f78d696098fde","slug":"rahul-says-wayanad-landslides-a-terrible-tragedy-congress-will-build-100-houses-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: वायनाड में कांग्रेस बनाएगी 100 मकान, राहुल गांधी बोले- ऐसी त्रासदी अब तक किसी राज्य ने नहीं देखी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: वायनाड में कांग्रेस बनाएगी 100 मकान, राहुल गांधी बोले- ऐसी त्रासदी अब तक किसी राज्य ने नहीं देखी
Fri, 02 Aug 2024 04:56 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:56 PM IST
सार
राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शुक्रवार को वायनाड में जिला प्रशासन और पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने उनको भूस्खलन में हुई मौतों, नष्ट हुए मकान और बचाव व तलाश अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह सबसे भयानक त्रासदी है। ऐसी त्रासदी अब तक किसी भी राज्य ने नहीं देखी। वायनाड त्रासदी को अलग तरीके से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वायनाड में 100 मकान बनवाएगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शुक्रवार को वायनाड में जिला प्रशासन और पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने उनको भूस्खलन में हुई मौतों, नष्ट हुए मकान और बचाव व तलाश अभियान के बारे में जानकारी दी। राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मामले को दिल्ली में और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सामने उठाएंगे। यह एक अलग स्तर की त्रासदी है। इसे लेकर अलग तरीके से पहल की जानी चाहिए।
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा के कारण 300 लोगों की मौत
केरल के वायनाड में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस भूस्खलन के कारण अबतक 300 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 219 घायल है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड में पीड़ितों से मुलाकात की। वहीं राहुल गांधी ने इसे राष्ट्रीय आपदा बताते हुए तत्काल निपटने की कार्ययोजना बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन
कई लोगों के लापता होने की आशंका
वायनाड के मुंडक्कई में भारी बारिश के बीच बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। केरल के एडीजीपी (कानून व्यवस्था) एम. आर. अजीत कुमार ने बताया कि अभी भी 300 लोग लापता हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्व विभाग द्वारा विवरण एकत्रित करने के बाद अंतिम संख्या के बारे में बताया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, हम नदी में भी खोज कर रहे हैं। कल हमें पोथुकल से शव मिला। चालियार नदी के किनारे से लेकर कोझिकोड शहर के सभी पुलिस स्टेशनों को अपने-अपने क्षेत्रों में तलाशी लेने का निर्देश दिया है।रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मलप्पुरम जिले में चालियार नदी के किनारे से शव मिलने की खबर सामने आई है।