फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul said Congress will win in December We will waive loans of farmers within 10 days

गुजरात विधानसभा चुनाव: किसानों पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 10 दिन में माफ करेंगे लोन

Thu, 30 Nov 2017 12:44 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rahul said Congress will win in December We will waive loans of farmers within 10 days
राहुल गांधी
गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस दिसंबर में गुजरात में सरकार बना लेगी। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आते ही 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 
विज्ञापन

 

राहुल ने कहा कि हमारी सरकार किसानों और व्यापारियों को ध्यान में रख कर चलेगी। हम पूछेंगे कि वो क्या चाहते हैं उसके बाद हमारी सरकार निर्णय लेगी।  राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले एक एक्टर की तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात चुनाव पर लगाया जा रहा 1000 करोड़ का सट्टा, बुकी बोले- फिर लौटेगी BJP

वह चुनाव से पहले आंसू बहाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोएंगे लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं करेंगे। वह सब कुछ करेंगे लेकिन छात्रों और अस्पतालों के लिए कुछ नहीं करेंगे। 
 

22 वर्षों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब : राहुल

Rahul said Congress will win in December We will waive loans of farmers within 10 days
राहुल गांधी - फोटो : ANI

गुजरात चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से पिछले चुनाव में किए गए वादों पर जवाब मांगे हैं।

राहुल ने बुधवार को गुजरात में भाजपा के 22 वर्षों के शासन का मसला उठाते हुए कहा कि लोग अब जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘22 वर्षों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब।’’ लोगों को आवास देने के मसले पर राहुल ने भाजपा की सरकार को घेरते हुए पूछा कि क्या गुजरात के लोगों को घर देने में 45 साल और लगेंगे।
 
राहुल ने आंकड़ों के हवाले से कहा, ‘‘गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से पहला सवाल- साल 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे। पांच साल में बनाए 4.72 लाख घर। प्रधानमंत्री जी बताइए कि क्या यह वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed