फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Remove his Italian eyeglasses: Shah

इटालियन चश्मा हटाएं तो राहुल को पता चले परिवर्तन: शाह

Sat, 17 Dec 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा Updated Sat, 17 Dec 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
Rahul Remove his Italian eyeglasses: Shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नोटबंदी से राहुल बाबा पैदल मार्च पर हैं, अखिलेश बाबू बौखलाए हुए हैं। ममता और केजरीवाल तिलमिला कर एक मंच पर आ गए हैं। नोटबंदी के खिलाफ सभी पार्टियां एक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से नुकसान सिर्फ उनको हुआ जिनके  घर काली कमाई से भरे हैं।

विज्ञापन


राहुल बाबा की आंखों पर इटालियन चश्मा लगा है, जिसके कारण उन्हें भाजपा सरकार में परिवर्तन दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि यूपी में सभी पार्टियां एक मंच पर आ जाएं तो भी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


अमित शाह शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सरकार को याद करते हुए उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया और करीब चालीस मिनट के भाषण में उनके निशाने पर अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती  रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौदह साल से बुआ-भतीजे मिलकर लूट रहे हैं

Rahul Remove his Italian eyeglasses: Shah

उन्होंने कहा कि प्रदेश को चौदह साल से बुआ-भतीजे मिलकर लूट रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे, बुलंदशहर में हाईवे पर गैंग रेप, अलीगंज में जहरीली शराब से मौतें, जवाहर बाग कांड, जैसे मामले उठाकर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा सरकार को घेरा तो भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र की पिछली सरकारों के मुकाबले एक लाख करोड़ रुपये अधिक यूपी में भेजे, लेकिन सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पांच साल पहले जिन सपा नेताआें के पास झाेंपड़ी थी। आज उन्होंने महल खड़े कर लिए हैं। प्रदेश में विकास सिर्फ सैफई का हुआ है। एचटी लाइनों से सीधे घरों में बिजली नहीं आती।

ट्रांसफार्मर और डीपी लगाने के बाद केबिल खींचने से घर में बिजली जलती है, लेकिन लखनऊ में बैठा ट्रांसफार्मर (सरकार) जल चुका है। अब उसे बदलने की बारी है। उन्होंने मोदी सरकार की 91 योजनाओं की सूची पढ़ कर सुनाईं, साथ ही भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देने का दावा किया। रैली को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, सांसद रमेश विधूड़ी आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed