फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul raising imaginary issue to escape accountability in Wayanad tragedy BJP says

Kerala: भाजपा का राहुल पर वार, कहा- वायनाड भूस्खलन में जवाबदेही से बचने को नई कहानी गढ़ रहे कांग्रेस नेता

Fri, 02 Aug 2024 04:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 02 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी से भी लोग वायनाड मामले में सवाल कर रहे हैं। इसलिए वे नई कहानी बना रहे हैं। आपदा में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर गरीब थे। यह सिर्फ एक त्रासदी नहीं बल्कि अपराध है

विज्ञापन
Rahul raising imaginary issue to escape accountability in Wayanad tragedy BJP says
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

वायनाड भूस्खलन के मामले में भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वायनाड भूस्खलन मामले में राहुल गांधी पर सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों का जवाब देने से बचने के लिए राहुल गांधी नई कहानी गढ़ रहे हैं कि उनके खिलाफ ईडी की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी से भी लोग वायनाड मामले में सवाल कर रहे हैं। इसलिए वे नई कहानी बना रहे हैं। आपदा में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर गरीब थे। यह सिर्फ एक त्रासदी नहीं बल्कि अपराध है। उन्होंने लापरवाही के लिए 2009 से लगातार राज्य सरकारों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि वायनाड के लोगों ने इसकी कीमत चुकाई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी ललन सिंह ने कहा कि गांधी ने कुछ ऐसा किया होगा जिसके बारे में उनका मानना है कि सवाल पूछे जाएंगे। अगर कोई गलत नहीं करेगा तो कुछ क्यों होगा? बता दें गांधी 2019 और 2024 के चुनावों में वायनाड से सांसद चुने गए थे। उन्होंने इस बार वायनाड को अपनी लोकसभा सीट के रूप में छोड़ दिया और रायबरेली को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने घोषणा की है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी, इसका औपचारिक एलान होना है। दोनों भाई-बहन इस समय वायनाड में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में राहुल ने एक्स पर पोस्ट किया था कि संसद में उनके भाषण के बाद उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। गांधी ने कहा था कि वह बाहें फैलाकर इंतजार कर रहे हैं।


संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की भारत की सराहना: भाजपा
भाजपा नेता कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने हाल ही में भारत की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सरकारी तंत्र कमजोर और भ्रष्ट था। मोदी सरकार के तहत डिजिटल क्रांति हुई, जिससे इंटरनेट कनेक्शन 17 करोड़ से बढ़कर 90 करोड़ हो गए और बैंक खाताधारकों की संख्या 14 करोड़ से बढ़कर 52 करोड़ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed