Vietnam Embassy: राहुल ने भारत में वियतनाम के राजदूत से मुलाकात की, फू ट्रोंग के निधन पर शोक जताया
राहुल गांधी ने भारत में वियतनाम के राजदूत गुयेन थान हाई से शुक्रवार को मुलाकात की और ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव फू ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि फू ट्रोंग ने अधिक समावेशी समाज के निर्माण में मदद की और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
राहुल ने शुक्रवार को भारत में वियतनामी राजदूत गुयेन थान हाई से मुलाकात की और ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया।
राहुल गांधी ने कहा, "मैं महासचिव गुयेन फू ट्रोंग के निधन पर वियतनाम के समाजवादी गणराज्य के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कई बार आपके खूबसूरत देश का दौरा किया है। अपनी यात्राओं के दौरान, मैं वियतनाम के लोगों की दृढ़ता से प्रभावित हुआ। विपरीत परिस्थितियों से उबरने की उनकी क्षमता ने साहस और समुदाय की संस्कृति को आकार दिया है। मैं उनकी गरिमापूर्ण स्वीकृति, अतीत और हर किसी के साथ दया और करूणा का व्यवहार करने करने की संस्कृति से काफी प्रभावित हुआ हूं।’’
राहुल गांधी ने आगे कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी वियतनाम आशा का एक शक्तिशाली प्रतीक बना हुआ है।
Delhi: LoP in Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi visited Vietnam Embassy today and paid tribute to Nguyen Phu Trong, General Secretary of the Central Committee of the Communist Party of Vietnam, who passed away on 19th July 2024 in Hanoi.
विज्ञापन विज्ञापन
(Pics: AICC) pic.twitter.com/oYSIecFQ8J— ANI (@ANI) July 26, 2024
19 जुलाई को हुआ था निधन
आधिकारिक वियतनामी मीडिया ने कहा कि ट्रोंग का कई महीनों तक बीमार रहने के बाद पिछले सप्ताह निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे। न्हान डैन अखबार ने जानकारी देते हुए बताया था कि पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग का बुढ़ापे और गंभीर बीमारी के कारण 19 जुलाई, 2024 को 13:38 बजे निधन हो गया था।
ट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में डोभाल ने लिया हिस्सा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लिया था।