फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gnadhi said i stand with the last person in the line because i am congress

'मैं कांग्रेस हूं, मेरे लिए धर्म-जाति अहम नहीं'-मुस्लिम पार्टी विवाद पर राहुल की सफाई

Tue, 17 Jul 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jul 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gnadhi said i stand with the last person in the line because i am congress
राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले 11 मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद से भाजपा कांग्रेस पार्टी पर मुस्लिम पार्टी होने का आरोप लगा रही है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुद्धिजीवियों से कहा था कि उनकी पार्टी मुस्लिम पार्टी है। इस खबर के बाद विवाद बढ़ा और कांग्रेस को कथित तौर पर मुसलमानों की पार्टी बताने के बाद इससे इंकार करने पर भाजपा ने तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस शुरू से ही सांप्रदायिक और तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। अब इस मामले में आरोपो से इंकार कांग्रेस के पाखंड को साबित करता है। 
विज्ञापन


आज इसी मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर सफाई दी है और कहा है कि मैं हर दबे-कुचले लोगों के साथ हूं। राहुल ने कहा, मैं पंक्ति में खड़े आखिरी शख्स के साथ खड़ा हूं। शोषित, वंचित, सताए हुए और हाशिए वाले लोगों के साथ हूं। उनका धर्म, जाति और मान्यताएं मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। मैं दर्द मे डूबे हुए लोगों को ढूंढकर उन्हें गले लगाता हूं। मैं नफरत और डर को मिटाना चाहता हूं। मैं सभी जीवित प्राणियों से प्यार करता हूं। मैं कांग्रेस हूं।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि कांग्रेस घोर सांप्रदायिक पार्टी है। मुस्लिम पार्टी की बात नकारना पाखंड है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता की राजनीति करती है। कांग्रेस की सोच है कि वो मुस्लिमों की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावड़ेकर ने इस दौरान 1984 के दंगे और भागलपुर दंगे की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दंगों की जांच तक नहीं कराई। अब वो बेनकाब हो गई है। ये कांग्रेस की ही घृणित सोच का नतीजा था कि देश का बंटवारा हुआ।


वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी दावा किया करते हुए कहा था कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद ने भी एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा 'कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद ने इंकलाब अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बात को दोहराया है कि राहुल गांधी ने सही कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। नसीम जावेद ने आगे कहा कि राहुल गांधी मुस्लिम अकलियत (बुद्धिजीवी) के साथ बैठक कर रहे हैं और बहुत जल्द वह एक मुस्लिम सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed