फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul getting old, won't get throne: BJP riposte to Cong's dig at PM's Israeli Parliament address

BJP: 'बूढ़े हो रहे राहुल, सत्ता नहीं मिल रही', नेसेट में PM के भाषण पर कांग्रेस की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार

Thu, 26 Feb 2026 06:49 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 26 Feb 2026 06:49 PM IST
सार

BJP: इस्राइली संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस ने जहां आरोप लगाया कि प्रधामंत्री का भाषण इस्राली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू का खुलेआम बचाव था। वहीं, भाजपा प्रवक्ता ने संबित पात्रा ने इस पर पलटवार किया है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Rahul getting old, won't get throne: BJP riposte to Cong's dig at PM's Israeli Parliament address
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइली संसद में प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी के भाषण की आलोचना करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस (पीएम के भाषण से) इसलिए खुश नहीं है, क्योंकि (लोकसभा में विपक्ष के नेता) राहुल गांधी बूढ़े हो रहे हैं और उन्हें प्रधानमंत्री बनने का कोई मौका नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

 
भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया, राहुल गांधी और उनका परिवार 'पूरी तरह से समझौता कर चुका' है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि (देश के प्रथम प्रधानमंत्री) जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल में भारतीय क्षेत्रों को चीन और पाकिस्तान को उपहार में क्यों दिया था। 
विज्ञापन


नेसेट में प्रधानमंत्री के भाषण पर कांग्रेस ने क्या कहा?
  • कांग्रेस ने गुरुवार को इस्राइल की संसद (नेसेट) में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर हमला किया।
  • पार्टी ने आरोप लगाया कि यह पीएम मोदी के मेजबान (इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू) का खुलेआम बचाव था। 
  • कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर सरकार की आलोचना की।
  • आनंद शर्मा ने कहा कि भारत को ऐसे शासन को समर्थन नहीं दिखाना चाहिए, जिसने गाजा में नरसंहार किया है और हजार बेबस फलस्तीनियों को भुखमरी के लिए मजबूर किया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़ें: DGCA के नए नियम: बुकिंग के 48 घंटे के अंदर टिकट रद्द किया तो पूरा रिफंड, क्या है सात से 15 दिन की शर्त?

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए क्या कहा?
  • भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब भी देश और प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुछ अच्छा होता है, तो यह कांग्रेस के लिए हमेशा बुरी खबर होती है।
  • पात्रा ने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री को नेसेट में उनके संबोधन के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
  • उन्होंने कहा कि लोग 'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे थे। हमने उनसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा था।
  • प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह एक सहज प्रतिक्रिया थी। यह इस्राइल के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रेम था, जो वहां भारत की 140 करोड़ जनता प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 
  • पात्रा ने कहा, भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' प्रदान किया गया।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सब बातों से दुखी है, क्योंकि सत्ता उसके हाथ में नहीं है। राहुल बाबा (गांधी) सत्ता पाना चाहते हैं, क्योंकि उनकी उम्र बढ़ रही है। उन्हें यह सत्ता नहीं मिलेगी।
  • भाजपा नेता ने आगे कहा, कांग्रेस को दुखी होना चाहिए। उन्हें दुखी होने दीजिए। 
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed