फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhis taunt: Second corona wave, zero accountability on more than two lac deaths

राहुल का तंज: दूसरी कोरोना लहर, दो लाख से ज्यादा मौतें पर जवाबदेही शून्य, ट्वीट कर केंद्र पर निशाना

Fri, 30 Apr 2021 05:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Apr 2021 05:53 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। 
 

विज्ञापन
Rahul Gandhis taunt: Second corona wave, zero accountability on more than two lac deaths
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार पर शुक्रवार को फिर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर तंज करते हुए कहा कि देश में दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और जवाबदेही शून्य है। कर दिया सिस्टम ने 'आत्मनिर्भर'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

राहुल ने गुरुवार को ट्वीट किया था कविता का अंश 

जो भरा नहीं है भावों से,
जो दर्द सुनने को तैयार नहीं,
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिस ‘सिस्टम’ को जन से प्यार नहीं!

मोदी सरकार को रोज आड़े हाथों लेने वाले राहुल गांधी ने इससे पहले ट्विटर पर लिखा था, 'एक-दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं है, मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे 'सिस्टम' का सच दिखाते चलो' राहुल गांधी ने सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.86 लाख से ज्यादा मिले नए संकमित 
देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। रोज तीन लाख से ज्यादा नए मरीज मिले रहे हैं। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 3,86,452 नए कोरोना केस आए और 3498 संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। बुधवार को देश में 3,79,257 नए केस आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed