{"_id":"5f4dea8a8ebc3e54e24c9e1b","slug":"rahul-gandhi-yet-again-accused-facebook-and-whatsapp-of-attacking-indias-democracy-and-social-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक-वाट्सएप पर बोले राहुल- देश के मामलों में हस्तक्षेप करने की दी गई अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेसबुक-वाट्सएप पर बोले राहुल- देश के मामलों में हस्तक्षेप करने की दी गई अनुमति
Tue, 01 Sep 2020 12:00 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह एक बार फिर फेसबुक और वाट्सएप पर भारत के लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह तब कहा जब उनकी पार्टी ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को दो हफ्ते के अंतराल में दो बार पत्र लिखा है, जिसमें सोशल मीडिया दिग्गज पर भाजपा के प्रति कथित पक्षपात की बात कही गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने फेसबुक और वाट्सएप पर भारत के लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव पर हमले को पूरी तरह से उजागर किया है। किसी को भी, एक विदेशी कंपनी को छोड़कर हमारे देश के मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति दी गई है। उनकी तुरंत जांच की जानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर दंडित किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन
विदेशी मीडिया की नवीनतम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक की कार्यकारी एक्जीक्यूटिव अंखी दास सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों पर अभद्र भाषा का नियम लागू नहीं करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दास ने सालों तक आंतरिक पोस्टिंग की। रिपोर्ट में कहा गया है कि वो सत्तारूढ़ भाजपा का समर्थन करती हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को राहुल ने फेसबुक और भाजपा के लिंक को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने टाइम पत्रिका में भाजपा और फेसबुक के लिंक को लेकर छपी रिपोर्ट का हवाला दिया और अभद्र भाषा पर अंकुश लगाने में विफलता को लेकर हमला बोला था।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने वाट्सएप और भाजपा की सांठगांठ का पर्दाफाश किया है। 40 करोड़ भारतीय इसका इस्तेमाल करते हैं। वाट्सएप चाहता है कि उसका इस्तेमाल भुगतान करने के लिए हो, जिसके लिए मोदी सरकार की मंजूरी की आवश्यकता है। इस तरह वाट्सएप पर भाजपा की पकड़ है।'
टाइम मैग्जीन के लेख में बताया गया था कि फेसबुक कैसे भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के मामले में अभद्र भाषा की जांच करने में विफल रहा है। कुछ भाजपा नेताओं ने अभद्र भाषा को लेकर बने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।