फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi wrote a letter to the Railway Minister, demanding stoppage of Rajdhani Express in Rae Bareli

Rajdhani Express: राहुल गांधी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रायबरेली में राजधानी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग

Fri, 05 Sep 2025 01:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Sep 2025 01:12 PM IST
सार

राहुल गांधी ने अपने पत्र में इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया है कि यह ट्रेन पहले से ही रायबरेली से होकर गुजरती है। उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोग इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं ताकि राष्ट्रीय राजधानी के लिए उनकी यात्रा आसान हो सके।

विज्ञापन
Rahul Gandhi wrote a letter to the Railway Minister, demanding stoppage of Rajdhani Express in Rae Bareli
राहुल गांधी - फोटो : X @INCIndia

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने रायबरेली के स्थानीय लोगों की लंबित मांग का हवाला हुए रायबरेली जंक्शन पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की मांग की है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने पत्र में इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया है कि यह ट्रेन पहले से ही रायबरेली से होकर गुजरती है। उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोग इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं ताकि राष्ट्रीय राजधानी के लिए उनकी यात्रा आसान हो सके।
विज्ञापन


अपने पत्र में राहुल गांधी ने रेलमंत्री से रायबरेली जंक्शन पर ट्रेन संख्या 20503/20504 और ट्रेन संख्या 20505/20506 के ठहराव की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि मेरे संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोग बार बार इस ट्रेन के ठहराव की मांग करते रहे हैं खासकर नई दिल्ली की यात्रा को सुगम बनाने के लिए। यह मांग लंबे समय से लंबित है और इसे पूरा करने से उनके क्षेत्र के लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, रायबरेली के लोग लंबे समय डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। लोगों की परेशानी और उनके मांग को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी ने रेलमंत्री को पत्र लिख स्टॉपेज देने की मांग की है ताकि रायबरेली के लोग भी इस ट्रेन में सफर कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed