फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi wished Finance Minister Arun Jaitley health get well soon

राहुल गांधी ने की वित्तमंत्री अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Wed, 16 Jan 2019 09:52 PM IST
संदीप भट्ट अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 16 Jan 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi wished Finance Minister Arun Jaitley health get well soon
arun jaitley
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जेटली के स्वास्थ्य, और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बारे में अभी कोई अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहना चाहता। वह अपना इलाज कराने के लिए रविवार से अमेरिका में हैं। उनके कार्यालय सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह तक वित्त मंत्री अपना चिकित्सीय परीक्षण कराकर लौट सकते हैं। हालांकि,  मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है।
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल ने अपने संदेश में कहा है कि वह वित्त मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम उनसे उनके विचारों को लेकर रोजमर्रा के कामकाज में लड़ते रहते हैं, लेकिन मैं और मेरी कांग्रेस पार्टी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हम और हमारी पार्टी इस कठिन समय में पूरी तरह से आपके और आपके परिवार के साथ हैं। 
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी

अरुण जेटली को पिछले साल अप्रैल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। वहां वह डायलिसिस पर थे। मई 2018 में वित्त मंत्री को किडनी ट्रांसप्लाट के दौर से गुजरना पड़ा था। इस दौरान वह चिकित्सीय अवकाश पर थे। तब वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयुष गोयल के पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में थी। बाद में फाइले घर से देखने लगे थे। अगस्त 2018 में वित्त मंत्री ने कार्यालय को ज्वाइन कर लिया था और इसके बाद पूरी सक्रियता के साथ अपना कामकाज देख रहे थे। अरुण जेटली की सक्रियता देखकर यह एहसास नहीं होता कि उन्होंने हाल में किडनी बदलवाई है। 

बजट पेश करना है

वित्त मंत्री जेटली को छठवां बजट पेश करना है। हालांकि इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसलिए यह पूरक बजट होगा। लेकिन माना जा रहा है कि इस बजट में सरकार अपनी विकास की आर्थिक नीति का खाका पेश करेगी। मध्यवर्ग, किसान समेत अन्य क्षेत्र में लोक लुभावन घोषणा होने की उम्मीद है। इस बजट से मोदी सरकार को भी काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed