{"_id":"5bc121cfbdec22697e538305","slug":"rahul-gandhi-will-talk-to-hal-employees-tomorrow-on-rafale-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल विवाद को लेकर राहुल गांधी कल करेंगे एचएएल कर्मचारियों से संवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल विवाद को लेकर राहुल गांधी कल करेंगे एचएएल कर्मचारियों से संवाद
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Oct 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल विमान सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। सूत्रों का कहना है कि गांधी एचएएल के कर्मचारियों से दिन में साढ़े तीन बजे मुलाकात और संवाद करेंगे।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एस जयपाल रेड्डी ने बुधवार को कहा था, ‘‘एचएएल सबसे बड़ा शिकार इसलिए बन गया है क्योंकि एचएएल के 10 हजार कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है। राफेल करार मिलने से 10 हजार नयी नौकरी पैदा होने वाली थी, लेकिन अब मौजूदा नौकरियां भी खत्म हो रही हैं।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमारे समय पर किया गया करार आगे बढ़ाया जाता और 18 हवाई जहाज खरीदे जाते तथा बाकी हिंदुस्तान में बनाए जाते तो हमारी विनिर्माण क्षमता बढ़ती। यही कारण है कि राहुल जी एचएएल जा रहे हैं।’’ दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की सरकार से 36 लड़ाकू विमान खरीदने का जो सौदा किया है उसका मूल्य संप्रग सरकार के समय किए गए सौदे की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
इसकी वजह से सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस सौदे को बदलवाया और ठेका हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से लेकर रिलायंस डिफेंस को दे दिया।