फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will soon appointed as Congress president says Sonia Gandhi 

दिवाली बाद होगी राहुल गांधी की ताजपोशी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिए संकेत

Sat, 14 Oct 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will soon appointed as Congress president says Sonia Gandhi 
- फोटो : india today

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के जल्द पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने पहली बार इस बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल को बहुत जल्द पार्टी की कमान सौंप दी जाएगी। हालांकि राहुल गांधी ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल दिवाली के बाद पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से पार्टी के नेता राहुल को कमान सौंपने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव चल रहा है और ज्यादातर राज्यों की पार्टी इकाई ने राहुल गांधी से यह जिम्मेदारी संभालने के प्रस्ताव पारित कर दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- राहुल गांधी को जल्द मिलेगी कांग्रेस की कमान, सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राज्यों के प्रस्ताव से बना राहुल की ताजपोशी का माहौल

Rahul Gandhi will soon appointed as Congress president says Sonia Gandhi 
राहुल गांधी

राज्यों में हो रहे कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के साथ ही राहुल गांधी की ताजपोशी का भी माहौल तैयार हो रहा है। जिन राज्यों ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कर अखिल भारतीय कांग्रेस के लिए प्रतिनिधि चुन लिए हैं, उनके प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पारित किया है। राज्यों के प्रस्ताव राहुल को निर्विरोध चुने जाने का संदेश देकर राह आसान बना रहे हैं।

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अंतिम पड़ाव में हैं। अधिकतर राज्यों में चुनाव के जरिये प्रतिनिधियों का चयन भी कर लिया है। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश पीछे रह गया है। करीब एक दर्जन ऐसे राज्य हैं जिन्होंने संगठन चुनाव के साथ राहुल को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव भी परित किया है। सबसे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने वाले तमिलनाडु के साथ दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, पंजाब, हरियाणा, गोवा, उत्तराखंड आदि राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन कर अपनी मंशा साफ कर दी है।

हालांकि चुनाव की स्थिति में प्रस्ताव पारित करने वाले राज्यों के चुने गए प्रतिनिधियों को मतदान में हिस्सा लेना होगा। पार्टी प्रवक्ता आरपीएन सिंह का कहना है कि अगले दो तीन दिनोें में सभी राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


पार्टी के संगठनात्मक चुनाव तय प्रक्रिया और तय समय 31 अक्तूबर तक पूरे किए जाने हैं। उम्मीद है कि दिवाली से पहले अध्यक्ष के चुनाव के नामांकन, नाम वापसी और चुनाव तिथि आदि घोषित कर दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही कार्यसमिति की बैठक भी बुलाई जा सकती है। कांग्रेस 25 अक्तूबर तक हर हाल में अपना अध्यक्ष चुन लेना चाहती है।

कांग्रेस ने छह राज्यों में संगठनात्मक चुनाव न कराने का फैसला लिया था। इसमें गुजरात, हिमाचल के साथ कर्नाटक शामिल हैं जहां जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा उड़ीसा, नगालैंड और त्रिपुरा में भी चुनाव नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed