फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi ready to take over as Congress President Delhi AICC passes resolution

राहुल गांधी को जल्द मिलेगी कांग्रेस की कमान, सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव

Sat, 07 Oct 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi ready to take over as Congress President Delhi AICC passes resolution

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की शनिवार को आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को अधिकृत कर दिया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने बैठक बुलाकर अपने विरोधियों को पटकनी दे दी, क्योंकि प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर विरोधी गुट ने हाल ही में आला-कमान को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की पहली बैठक हुई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी, दिल्ली के पीआरओ डॉ. उल्हास पाटिल, एपीआरओ मनोज चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन सहित प्रतिनिधियों में शामिल पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा निगम पार्षद व पूर्व निगम पार्षद भी मौजूद थे। दिल्ली ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालने का प्रस्ताव पास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कांग्रेस को मोदी मंत्र की काट सुझाएंगे राहुल, प्रचार अभियान को भी दिखाएंगे दिशा    

बैठक में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। पहला प्रस्ताव दिल्ली कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष ताजदार बाबर ने उर्दू में पड़ा, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को चुनने के लिए अधिकृत किया गया। पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान व पूर्व विधायक जय किशन ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया तथा बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का दोनों हाथ खड़े करके समर्थन किया।

'हमारे लिए बड़े गर्व की बात है'

Rahul gandhi ready to take over as Congress President Delhi AICC passes resolution

बैठक में दूसरे प्रस्ताव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौ. प्रेम सिंह ने हिंदी में पढ़कर सुनाया, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद संभालने का प्रस्ताव पास किया गया।

प्रस्ताव का अनुमोदन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेन्द्र यादव ने किया। इस प्रस्ताव का भी प्रतिनिधियों ने दोनों हाथ खड़े करके समर्थन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय माकन ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह भी दिल्ली राज्य से प्रदेश प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। माकन ने दिल्ली के संगठन चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न किए जाने पर डॉ. उल्हास पाटिल व मनोज चौहान सहित दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। 

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. उल्हास पाटिल ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस संगठन चुनाव बड़ी ही पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ किए गए, जिसमें डीआरओ, बीआरओ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed