फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will be the Congress president

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय, सभी ने किया नाम प्रस्तावित

Tue, 05 Dec 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 05 Dec 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will be the Congress president
राहुल गांधी - फोटो : SELF
सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद अब  राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय हो गया है, क्योंकि तय समय में किसी और नेता ने उनके सामने चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई। ऐसे में साफ है कि राहुल विधिवत रूप से देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


 राहुल कांग्रेस की नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी के छठे नेता हैं जो कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले हैं। इस मामले में मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर एम. रामचंद्रन ने बताया कि 89 नॉमिनेशन पेपर मिले हैं। उन सभी में राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित है। सभी पेपर को बारीकी से जांचा गया है और सभी वैध पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अब वैध रूप से केवल एक ही उम्मीदवार हैं और वह राहुल गांधी हैं। 
विज्ञापन

  नामांकन से लेकर चुनाव तक राहुल गांधी के लिए सबकुछ बिना किसी बाधा के मिलना तय है लेकिन पार्टी में हमेशा ऐसी स्थिति नहीं रही। देश की 132 साल पुरानी पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में तमाम ऐसे मौके आए जिसने देश की राजनीति की धारा और दिशा दोनों को प्रभावित किया।


गौरतलब है कि सोमवार  (4 दिसंबर) को राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर चुके हैं। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के तमाम सीनियर नेता कांग्रेस मुख्यालय पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed