{"_id":"5aa103154f1c1b82408b5d2b","slug":"rahul-gandhi-went-to-singapore-malasia-he-will-come-after-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर-मलेशिया निकले राहुल गांधी, अब मिलेंगे अगले सप्ताह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिंगापुर-मलेशिया निकले राहुल गांधी, अब मिलेंगे अगले सप्ताह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सिंगापुर पहुंच चुके हैं। वह 8 मार्च को वहां एलकेवाई स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी (नेशनल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर) में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मलेशिया के लिए रवाना हो जाएंगे। इस तरह से उनके चार दिन बाद दिल्ली लौटने की संभावना है। 18 तारीख के बाद आंतरिक संगठन में राहुल गांधी बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष की सिंगापुर की यात्रा को कांग्रेस पार्टी के सूत्र काफी अहम मान रहे हैं। राहुल गांधी के करीबी सूत्र का कहना है कि आठ मार्च को राहुल गांधी वहां अपने विचार रखेंगे। सवाल जवाब का भी उत्तर दे सकते हैं। सिंगापुर के बाद उनका मलेशिया जाने का कार्यक्रम है और करीब चार दिन बाद उनके दिल्ली वापस आने की योजना है।
विज्ञापन
कांग्रेस ताजा राजनीतिक हालात, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीरता के साथ मंथन कर रही है। पार्टी के रणनीतिकार नई ऊर्जा के साथ राजनीतिक अभियान को आगे बढ़ाने के उपायों को लेकर गंभीर है। सूत्रों के मुताबिक अगले साल मई 2018 तक का समय कांग्रेस के लिए काफी अहम है। इसलिए पार्टी साल के अंत तक राजस्थान, म.प्र., छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर आंतरिक संगठनात्मक मजबूती पर फोकस कर रही है। इस क्रम में 13 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सांसदों, वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों, राज्यों की विधानसभाओं में पार्टी के नेताओं आदि के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है।
विज्ञापन
परंपरा के अनुसार इस तरह का रात्रिभोज संसद सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष देती रही हैं। इस बार बजट सत्र के दूसरे चरण के बीच में इसका आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि 16,17, और 18 मार्च को ही कांग्रेस पार्टी का दिल्ली में प्लेनरी सेशन भी आयोजित है। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष आंतरिक संगठन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में प्लेनरी सेशन से पहले इस भोज को काफी अहम माना जा रहा है।