फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Wayanad visit BJP leader CR Kesavan reaction news in hindi

Kerala: राहुल गांधी के वायनाड दौरे पर भाजपा का तंज- सांसद रहने के दौरान पांच साल गैरमौजूद रहे

Thu, 01 Aug 2024 02:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 01 Aug 2024 02:15 PM IST
सार

भाजपा नेता सीआर केसवन ने कहा कि राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड का बार-बार दौरा करते और जमीन पर ध्यान देते और क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं को समझते और निवारक उपाय करने के लिए सक्रिय कार्रवाई करते तो इससे क्षेत्र को फर्क पड़ गया होता।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Wayanad visit BJP leader CR Kesavan reaction news in hindi
राहुल गांधी, सीआर केसवन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के वायनाड में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस भूस्खलन के कारण अबतक 173 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 219 घायल है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में  सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड में आज पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सांसद रहने के दौरान वह (राहुल) पांच साल गैरमौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेता सीआर केसवन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "स्पष्ट तथ्य यह है कि राहुल गांधी पिछले पांच वर्षों से वायनाड के संसद सदस्य के रूप में वहां अनुपस्थित रहे हैं। आज हम देख रहे हैं कि हमारी बहादूर भारतीय सेना केरल के वायनाड में हमारे भाइयों और बहनों को निस्वार्थ भाव से बचाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में इसी सेना का जातिगत आधार पर राजनीतिकरण करने की कोशिश की थी। हम इसे नहीं भूल सकते हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "इन दौरों के बजाय राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड का बार-बार दौरा करते और जमीन पर ध्यान देते और क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं को समझते और निवारक उपाय करने के लिए सक्रिय कार्रवाई करते तो इससे क्षेत्र को फर्क पड़ गया होता।"


बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में गुरुवार को पहाड़ी जिले में एक सर्वदलीय बैठक होगी। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में डेरा डाले हुए राज्य के मंत्री, विधायक और राजनीतिक पार्टी के नेता बैठक में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed