फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Video over NEET alleged Mismanagement Congress to raise issue in Parliament news and updates

INC: 'सरकार आपकी रक्षा नहीं करेगी तो विपक्ष करेगा', नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर राहुल का वीडियो संदेश

Fri, 21 Jun 2024 10:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 21 Jun 2024 10:37 PM IST
सार

राहुल गांधी ने यूट्यूब पर साझा वीडियो में कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए विपक्ष सरकार पर दबाव बनाना जारी रखेगा। वीडियो में राहुल की नीट अभ्यर्थियों और उनके माता-पिता से मुलाकात को भी दिखाया गया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Video over NEET alleged Mismanagement Congress to raise issue in Parliament news and updates
राहुल गांधी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि वे इस मुद्दे को निजी तौर पर संसद में उठाएंगे। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक वीडियो संदेश में राहुल ने कहा कि अगर सरकार छात्रों की रक्षा नहीं करेगी तो विपक्ष यह काम करेगा। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने यूट्यूब पर साझा वीडियो में कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए विपक्ष सरकार पर दबाव बनाना जारी रखेगा। वीडियो में राहुल की नीट अभ्यर्थियों और उनके माता-पिता से मुलाकात को भी दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध की वजह से बच्चों का अमूल्य समय बर्बाद हुआ है और परीक्षा की तैयारी में खर्च लाखों रुपये का भी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं इससे देश के युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं इस देश के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि मैं इस अन्याय के खिलाफ उनके साथ खड़ा हूं। कांग्रेस पार्टी पेपर लीक और नकल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी और छात्रों को न्याय दिलाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी तौर पर संसद में उठाऊंगा नीट का मुद्दा
राहुल गांधी ने आगे कहा, "नीट देने वाले हज़ारों छात्र अपने परिवारों के साथ भयंकर गर्मी में सड़क पर हैं और नरेंद्र मोदी चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि इस संघर्ष में सड़क से लेकर संसद तक 'इंडिया' आपके साथ है।" उन्होंने वीडियो में कहा, " अगर सरकार आपकी (छात्र) रक्षा नहीं कर सकती, तो विपक्ष आपकी रक्षा करेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से यह मुद्दा संसद में उठाऊंगा और सरकार पर पूरा दबाव डालेंगे। "

वीडियो में राहुल ने कहा कि मैं नीट परीक्षा पेपर लीक से प्रभावित 24 लाख छात्रों से बात करना चाहता हूं। सड़कों से संसद तक हम आपके साथ खड़े हैं। मैं 24 लाख छात्रों से कहना चाहता हूं कि आप अकेले नहीं हैं। बीते सात साल में 70 पेपर लीक हुए हैं और इससे दो करोड़ युवाओं ने मौके खोए हैं। हम साथ लड़ेंगे और इसमें जीत हासिल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed