फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi urges PM Modi to announce special relief package flood affected Jammu kashmir himachal Punjab

Flood: 'बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज का एलान करे सरकार', राहुल गांधी की पीएम मोदी से अपील

Wed, 03 Sep 2025 11:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 Sep 2025 11:39 AM IST
सार

राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा 'लोगों को अपने परिवारों को बचाने के लिए संघर्ष करते देखना दुखद है। मोदी जी, लोगों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। इन लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत एक विशेष राहत पैकेज तैयार करें।'

विज्ञापन
Rahul gandhi urges PM Modi to announce special relief package flood affected Jammu kashmir himachal Punjab
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X @INCIndia

विस्तार

देश में भारी बारिश ने इन दिनों तबाही मचाई हुई है। कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने की अपील की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बाढ़ प्रभावित राज्यों पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए तत्काल विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा, 'मोदी जी, बाढ़ ने पंजाब में भारी तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। ऐसे मुश्किल समय में आपके इस तरफ ध्यान देने और केंद्र सरकार की सक्रिय मदद की बेहद जरूरत है। हजारों परिवार अपने घर, जिंदगी और अपनों को बचाने के लिए जूझ रहे हैं।' पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, 'मैं आग्रह करता हूं कि इन राज्यों, खासकर किसानों के लिए तत्काल एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए।'
विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा 'लोगों को अपने परिवारों को बचाने के लिए संघर्ष करते देखना दुखद है। मोदी जी, लोगों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। इन लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत एक विशेष राहत पैकेज तैयार करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहाड़ से मैदान तक बारिश से आफत: सेना-NDRF राहत में जुटी, कई शहरों में स्कूल बंद; जानें आज कहां कैसा रहेगा मौसम


भारी बारिश से मैदानी इलाकों में भी बाढ़
पिछले कुछ हफ्तों से देश के कई हिस्सों में लगातार बादल फटने और बाढ़ की खबरें आ रही हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। उफनती नदियों ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है, रेल और सड़क यातायात को ठप कर दिया है और स्कूलों को बंद करना पड़ा है।

भीषण बाढ़ से जूझ रहा पंजाब
साल 1988 के बाद पंजाब सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। सतलुज, व्यास और रावी नदियां और मौसमी छोटी नदियां भारी बारिश के कारण उफान पर हैं। पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें अब तक 29 लोगों की जान जा चुकी है और 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं और लगातार बारिश भी जारी है। इससे उपजे हालात में सैंकड़ों लोग मारे गए हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। राज्य में 1,000 से ज़्यादा सड़कें बंद हो गईं हैं। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed