फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi, UPA Chairperson Sonia Gandhi arrive for Congress Parliamentary Party meeting

सोनिया ने पीएम को 'ब्लफमास्टर' बताया, कहा- धमकी के सिद्धांत पर चलते हैं मोदी

Wed, 13 Feb 2019 10:46 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Wed, 13 Feb 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi, UPA Chairperson Sonia Gandhi arrive for Congress Parliamentary Party meeting
sonia gandhi - फोटो : PTI

विज्ञापन

मोदी सरकार पर तीखे हमले करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि ‘‘धोखा, डींग और धमकी’’ इनके शासन के सिद्धांत हैं और कांग्रेस अपने राजनीतिक प्रतिद्वद्वियों से पूरी ताकत से लड़ेगी।


कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने अपने बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि राहुल संगठन में नई ऊर्जा लेकर आए हैं और उन्होंने ऐसी टीम बनाई है जिसमें अनुभव और युवा जोश का सही तालमेल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हम नए आत्मविश्वास और निश्चय के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हमारी जीत ने नई आशा दी है।’’  इस बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रतिद्वंद्वियों को पहले अजेय बताया जाता था। कांग्रेस अध्यक्ष ने सामने से डटकर उनका मुकाबला किया, हमारे लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जिन्होंने उनके साथ मिलकर अपना सबकुछ दिया।’’  मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य की नींव पर मोदी सरकार योजनाबद्ध तरीके से हमले कर रही है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों और प्रावधानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। यूपीए अध्यक्ष ने कहा, ‘‘संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाया जा रहा है, असहमत लोगों को दबाया जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है’’ 


सोनिया गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘धोखा, डींग और धमकी मोदी सरकार के शासन के सिद्धांत बने हुए हैं। सच्चाई और पारदर्शिता को एकदम दरकिनार कर दिया गया है।’’ उन्होंने दावा किया कि देश में डर और संघर्ष का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed