फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi unveiled statue of late Patangrao Kadam in Sangli, also addressed a public rally

Politics: 'कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के DNA में, देश में इसी का युद्ध चल रहा'; राहुल ने भाजपा को घेरा

Thu, 05 Sep 2024 03:18 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 05 Sep 2024 03:18 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती है आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi unveiled statue of late Patangrao Kadam in Sangli, also addressed a public rally
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जनसभाओं और रैलियों का दौर तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य के सांगली में एक सार्वजनिक रैली में पहुंचे। यहां उन्होंने जाति जनगणना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा में पहले ही कह चुका हूं कि सत्ता में आने पर कांग्रेस, INDIA गठबंधन ही जाति जनगणना कराएगा। क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है?

विज्ञापन


आगे बोलते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती है आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले... इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा।
विज्ञापन


इससे पहले, कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वर्गीय पतंगराव कदम की प्रतिमा का उद्घाटन किया। साथ ही राहुल गांधी ने वांगी में दिवंगत नेता को समर्पित एक संग्रहालय का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला, राकांपा (सपा) प्रमुख शरद पवार, कोल्हापुर के सांसद शाहू छत्रपति, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और कांग्रेस विधायक दल बालासाहेब थोराट शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed