फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi tweeted about Swiss Bank deposits by Indians is WHITE money No BLACK

स्विस बैंकों में बढ़े धन पर राहुल गांधी ने ली चुटकी, कहा- काला नहीं सफेद धन कहिए जनाब

Fri, 29 Jun 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi tweeted about Swiss Bank deposits by Indians is WHITE money  No BLACK
rahul gandhi
 स्विस नेशनल बैंक में भारतीयों का काला धन 50 फीसदी हो गया है। और यह अब बढ़कर 7000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। स्विस बैंक में तेजी से बढ़े काला धन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार की कालाबजारी खत्म किए जाने की पोल खोल कर रख दी है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की काला धन पर चुटकी लेते हुए कहा है कि यह काला नहीं बल्कि सफेद धन है। 
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर कहा कि 2014 में उन्होंने कहा मैं स्विस बैंक से सारा काला धन ले आउंगा और जिससे हर भारतीय के एकाउंट में 15 लाख रुपये जमा हो जाएगें। 

राहुल ने ट्वीट में लिखा है कि फिर उन्होंने 2016 में भारत को कालाधन से निजात दिलाने के लिए नोटबंदी लाए। और फिर राहुल ने तंज कसते हुए लिखा है कि स्विस बैंक में जो 50फीसदी इजाफा हुआ है वह काला धन नहीं है बल्कि  सफेद धन है। वह मजाकिया लहजे में लिखते हैं कि अब 2018 है और स्विस बैंक में 50 फीसदी का उछाल आया है और यह सफेद धन है। स्विस बैंक में कोई काला धन नहीं।  
विज्ञापन






वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी स्विस बैंक में भारतीयों की जमापूंजी में हुई बढ़ोतरी पर नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोलते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले का है, इसमें वह कह रहे हैं कि किस तरह डॉलर के मुकाबले रुपया गिर रहा है। इसकी वजह केंद्र की भ्रष्ट सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

वीडियो दिखाने के बाद कांग्रेस वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि क्या हमें भी पीएम मोदी का ऐसा ही मजाक उड़ाना चाहिए। सिंह ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी विपक्ष में थे, तब वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते थे, क्या हमें भी अब ऐसा ही करना चाहिए। 

सिंह ने कहा कि स्विस बैंक के जो आंकड़े आए हैं वो इतिहास में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि 70,000 करोड़ रुपए देश का पैसा लेकर भाग गया और पीएम भ्रष्टाचार की बात करते है। उन्होंने कहा कि जिसने चौकीदारी की बात की थी, उसी की चौकीदारी में देश का क्या हाल हुआ है ये सबको मालूम हो चुका है।

बृहस्पतिवार को स्विस बैंक ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसमें कहा गया है कि महज एक साल में भारतीयों की जमा पूंजी में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि पिछले तीन साल से ये आंकड़े लगातार घट रहे थे, लेकिन अचानक 2017 में इतनी लंबी छलांग मारी है। कल आई इस रिपोर्ट ने मोदी सरकार की पेशानी पर बल डाल दिया है। वहीं विपक्ष भी इस रिपोर्ट के बाद मोदी सरकार चौतरफा हमला कर रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed