फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Train journey become punishment facilities cut in Railways

Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- ट्रेन का सफर बन चुका सजा, रेलवे में सुविधाओं की हो रही कटौती

Mon, 22 Apr 2024 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2024 06:31 AM IST
सार

राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो साझा किया जिसमें लोग ट्रेन के शौचालय और फर्श पर बैठकर यात्रा करते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Train journey become punishment facilities cut in Railways
अमरोहा में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खचाखच भरी ट्रेन की एक बोगी का वीडियो साझा कर कहा कि रेल में सफर करना सजा बन चुका है। उन्होंने इसे लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे को अयोग्य साबित करना चाहती है, ताकि उसे इसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके। आम आदमी की सवारी को बचाने के लिए लोगों को मोदी सरकार को हटाना होगा।

विज्ञापन

राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो साझा किया जिसमें लोग ट्रेन के शौचालय और फर्श पर बैठकर यात्रा करते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है। लोग कंफर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे है। आम आदमी जमीन पर और टॉयलेट में छिपकर यात्रा करने को मजबूर है। 

विज्ञापन

राजनीति में हो रहा धर्म का इस्तेमाल : प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र सरकार न सिर्फ संविधान को बदलना चाहती है, बल्कि लोगों के अधिकारों में कटौती भी करना चाहती है। छत्तीसगढ़ के बालोद में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने राजनीति में धर्म के इस्तेमाल की भी निंदा की और कहा कि यह देश की परंपरा कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि संविधान में कोई भी बदलाव हर किसी को प्रभावित करेगा और लोग सम्मानजनक जीवन नहीं जी पाएंगे, क्योंकि उनके अधिकार खत्म हो जाएंगे, जिसमें सवाल पूछने का अधिकार भी शामिल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र की मंशा ठीक नहीं है। इन दिनों दिखावे की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है और यह देश में चलन बन गया है। आज जब कोई नेता पूजा करता है, तो एक कैमरा होना चाहिए और इसे टेलीविजन पर देखा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास अनुष्ठान करने के लिए एक पूजा कक्ष था, लेकिन वह इसे एकांत में करती थीं। यह दिखावा करने के लिए नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed