फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi tour visit famous for anti national propaganda says bjp sudhanshu trivedi

BJP: राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सियासी संग्राम, भाजपा बोली- राष्ट्रविरोधी प्रचार और देश को बदनाम करने...

Sat, 03 Jan 2026 07:27 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 03 Jan 2026 07:27 PM IST
सार

भाजपा ने राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत विरोधी प्रचार करते हैं। वहीं, हरियाणा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी उन पर राष्ट्रविरोधी ताकतों से जुड़ने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
rahul gandhi tour visit famous for anti national propaganda says bjp sudhanshu trivedi
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर बड़ा हमला बोला है। भाजपा सांसद  सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान लगातार भारत विरोधी नैरेटिव फैलाते रहे हैं और अब एक बार फिर उनके ऐसे ही दौरे की खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रविरोधी प्रचार के साथ विदेश यात्राओं के लिए बदनाम रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां या तो किसी भारत विरोधी व्यक्ति से मुलाकात करते हैं या फिर भारत के खिलाफ बयान देते हैं। त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में ही राहुल गांधी को बुलावा नहीं मिलता, तो विदेशों में उन्हें कौन आमंत्रित करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गांधीनगर में टाईफॉइड का कहर, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; शाह ने कलेक्टर से फोन पर की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश दौरों पर भाजपा का सवाल
भाजपा सांसद ने कांग्रेस से सीधे सवाल करते हुए कहा कि आखिर वे कौन लोग हैं जो विदेशों में राहुल गांधी को मंच देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि न तो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और न ही देश की किसी संस्था से राहुल गांधी को बुलावा मिलता है, लेकिन विदेशों में उनके लिए दरवाजे खुले रहते हैं।


हरियाणा मंत्री का भी हमला
इस मुद्दे पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़ा होता है, उसकी बात कांग्रेस के कार्यकर्ता भी सुनना नहीं चाहते। धांडा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को बदनाम करने वाली स्क्रिप्ट पढ़ते हैं।

जांच की मांग भी तेज
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी के विदेश दौरों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तब भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने वाली चिट्ठियां और बयान सामने आते हैं। वल्लभ ने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि राहुल गांधी किन लोगों से मिलते हैं और वे क्या बातें करते हैं, जिससे विदेशी नेता भारत के मामलों में टिप्पणी करने लगते हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article