फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to voters Let us build 40 Percent commission-free, progressive Karnataka

Karnataka Polls: राहुल गांधी की मतदाताओं से अपील, चलो बनाते हैं '40 फीसदी कमीशन-मुक्त' और प्रगतिशील कर्नाटक

Wed, 10 May 2023 10:29 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 May 2023 10:29 AM IST
सार

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi to voters Let us build 40 Percent commission-free, progressive Karnataka
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से एक प्रगतिशील और "40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त" राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने 'कांग्रेस विनिंग150' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, "कर्नाटक का वोट पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। आइए, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। '40 फीसदी कमीशन’ मुक्त और प्रगतिशील कर्नाटक का साथ में निर्माण करें। उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटियों वाला एक ग्राफिक भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से की अपील
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आग्रह किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कर्नाटक में भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही मैं कर्नाटक के अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। कांग्रेस विनिंग150' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए प्रियंका ने कहा, यह समय एक मजबूत एवं विकास करने वाली और सक्षम सरकार लाने का है, जो आप लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करें।’

कर्नाटक के लोगों ने प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला किया है : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने पहले ही एक प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने फैसला किया है कि वे एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनेंगे। आज बड़ी संख्या में मतदान करने का समय है। हम लोकतंत्र की प्रक्रिया में भाग लेने वाले उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।’’


बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यह चुनाव मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतों की गिनती 13 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed