फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to visit Manipur on Monday, third time after may 2023 since violence broke out

Rahul Gandhi: सोमवार को मणिपुर का दौरा करेंगे राहुल गांधी, राज्य में हिंसा के बाद कांग्रेस नेता का तीसरा दौरा

Sat, 06 Jul 2024 11:27 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 06 Jul 2024 11:27 PM IST
सार

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। पूर्वोत्तर राज्य में पिछले साल मई से जारी हिंसा के बाद से ये राहुल गांधी का तीसरा दौरा है। कांग्रेस नेता के दौरे को लेकर मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने जानकारी दी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi to visit Manipur on Monday, third time after may 2023 since violence broke out
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल मई में हिंसा भड़कने के बाद से तीसरी बार राहुल गांधी राज्य का दौरा करेंगे। मणिपुर कांग्रेस प्रमुख के. मेघचंद्र ने इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी की यात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांधी दिल्ली से सिलचर तक विमान से जाएंगे और वहां से जिरीबाम जिले का दौरा करेंगे, जहां 6 जून को ताजा हिंसा हुई थी। यहां राहुल गांधी जिले में कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे। इसके बाद वो सिलचर हवाई अड्डे पर लौटेंगे और वहां से इंफाल के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा, इंफाल में उतरने के बाद राहुल गांधी चुराचांदपुर जिले का दौरा करेंगे, जहां वे राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


कई राहत शिविरों का दौरा करेंगे राहुल गांधी
चुराचांदपुर से कांग्रेस नेता सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरांग जाएंगे और कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे। इसके बाद वे इंफाल लौटेंगे, जहां राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की योजना बनाई जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी मणिपुर के नेताओं से भी मिलेंगे। मणिपुर में कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ. इबोबी सिंह ने कहा, पिछले साल 3 मई को हिंसा भड़कने के बाद से हमारे नेता दो बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने लोगों के दर्द और दुख को जानने के लिए राहत शिविरों का दौरा किया है।
विज्ञापन


दो बार मणिपुर का दौरा कर चुके हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी जून 2023 में मणिपुर आए थे और इस साल की शुरुआत में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए भी गए थे। इस सप्ताह की शुरुआत में 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद के निचले सदन में विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत करते हुए उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर अपनी नीतियों और राजनीति के कारण मणिपुर को गृहयुद्ध में धकेलने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा था
कांग्रेस नेता ने जातीय हिंसा भड़कने के बाद से राज्य का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की थी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे मणिपुर में कुछ हुआ ही न हो। उन्होंने कहा था कि मणिपुर को आपने, आपकी नीतियों और आपकी राजनीति ने जला दिया है। 


सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश जारी- पीएम
वहीं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में बहस का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि केंद्र राज्य सरकार और अन्य के साथ मिलकर राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा था कि मणिपुर में 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 11,000 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। मोदी ने आगे कहा कि मणिपुर भी बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है और केंद्र ने राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टीमें भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed