फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi targets PM Modi on the Rajiv Gandhi Foundation investigation case

प्रधानमंत्री नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को धमकाया नहीं जा सकता: राहुल

Wed, 08 Jul 2020 06:40 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 Jul 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi targets PM Modi on the Rajiv Gandhi Foundation investigation case
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ (आरजीएफ) समेत गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े तीन न्यासों के संदर्भ में केंद्र सरकार के कदम को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह यह कभी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया-धमकाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन


उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर की है जब सरकार ने आरजीएफ समेत गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े तीन न्यासों द्वारा धनशोधन और विदेशी चंदा लेने सहित विभिन्न कानूनों के कथित उल्लंघन के मामलों की जांच में समन्वय के लिए बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित की है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी मानते हैं कि दुनिया उनकी तरह है। वह समझते हैं कि हर किसी की कीमत होती है या उसे धमकाया जा सकता है। वह कभी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों की कोई कीमत नहीं होती और उन्हें धमकाया नहीं जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने यह फैसला भाजपा के यह आरोप लगाने के करीब दो हफ्ते बाद लिया है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से धन प्राप्त हुआ है। यह आरोप लद्दाख में भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के बीच गतिरोध के मध्य उठा था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक अंतर-मंत्रालयी टीम का नेतृत्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक विशेष निदेशक करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed