फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi targets Parvesh Verma over the slapping of a young man, says arrogance stems from stealing votes

कांग्रेस: राहुल गांधी ने प्रवेश वर्मा के युवक को थप्पड़ मारने पर साधा निशाना, कहा- वोट चोरी से आता है अहंकार

Sun, 27 Sep 2026 08:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर राहुल गांधी ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक सिर्फ वीडियो बना रहा था। राहुल ने इसे सरकार के अहंकार से जोड़ते हुए कहा कि सवाल पूछने वालों को दबाया जा रहा है और यह कथित ‘वोट चोरी’ से पैदा हुए अहंकार का नतीजा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi targets Parvesh Verma over the slapping of a young man, says arrogance stems from stealing votes
राहुल गांधी ने प्रवेश वर्मा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को राजधानी में एक सड़क निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार के सवाल पर एक युवक को थप्पड़ मार दिया। जिस पर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके निशाना साधा है।
विज्ञापन


राहुल बोले- सवाल पूछने पर थप्पड़'
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- दिल्ली की भाजपा सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था। मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था। ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है।
विज्ञापन


सड़क पर सवाल पूछो - थप्पड़। 
पेपर लीक पर सवाल पूछो - लाठी। 
संसद में सवाल पूछो - माइक बंद।

ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है। वोट चोरी यही खरीदती है - सिर्फ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी। जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रजामंदी नहीं चाहिए - आपकी खामोशी और अंधभक्ति चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें मंत्री प्रवेश वर्मा एक सड़क निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार के सवाल पर एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जब युवक सड़क की खराब स्थिति का वीडियो बना रहा था, तब तीखी झड़प के बाद मंत्री ने उसका फोन नीचे गिराया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने युवक को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed