फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi targeted the PM said If Modi had understood the countrys mind then the situation would not have happened like this

कटाक्ष: राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज, कहा- मोदी अगर समझते देश के मन की बात तो ऐसे न होते हालात

Sun, 25 Jul 2021 12:44 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 25 Jul 2021 12:44 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर वैक्सीन को लेकर देश के मन की बात को समझा जाता तो हालात ऐसे नहीं होते। लोगों के जीवन का सवाल है और केंद्र सरकार ने टीकाकरण के पूरा होने की कोई समयसीमा तय नहीं की है। यह ‘रीढ़ की हड्डी’ नहीं होने की मिसाल है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi targeted the PM said If Modi had understood the countrys mind then the situation would not have happened like this
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : Twitter - @INCIndia

विस्तार

मन की बात कार्यक्रम और कोविड-19 टीकाकरण को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए उन पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक 45 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में देश में वैक्सीन की कमी की कई क्लिप दिखाते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'अगर वैक्सीन को लेकर देश के मन की बात को समझा जाता तो हालात ऐसे नहीं होते।' राहुल गांधी ने यह बात तब कही है जब देश में कोरोना टीकों की कमी देखी जा रही है, जिस कारण कई वैक्सीन सेंटर बंद भी करने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


राहुल ने कसा तंज, यह रीढ़ की हड्डी नहीं होने की मिसाल है
आपको बता दें कि वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार (4 जुलाई) को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में लिखा कि लोगों के जीवन का सवाल है और केंद्र सरकार ने टीकाकरण के पूरा होने की कोई समय सीमा तय नहीं की है। यह ‘रीढ़ की हड्डी’ नहीं होने की मिसाल है। राहुल गांधी ने यह ट्वीट उस खबर के हवाले से किया था, जिसमें कहा गया है कि सरकार ने संसद को बताया है कि टीकाकरण अभियान पूरा करने की कोई समय सीमा तय नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 50 लाख भारतीयों की हुई है कोरोना से मौत 
इसी हफ्ते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों के कारण कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगभग 50 लाख भारतीयों की मौत हुई। राहुल गांधी ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर ‘सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट’ का एक रिसर्च शेयर किया था। इस रिसर्च में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर जून, 2021 तक तीन अलग-अलग डाटा स्रोतों से अधिक मृत्यु दर का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed