फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Targeted BJP Government said- Tsunami of unemployment due to GST Read here some other important news

Big News: राहुल गांधी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- गब्बर टैक्स से आई बेरोजगारी की सुनामी, पढ़ें अन्य खास खबरें

Sun, 10 Jul 2022 06:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Jul 2022 06:33 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी नागपुर से दिल्ली के लिए पैदल निकले युवाओं का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नियुक्ति देने की मांग की है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Targeted BJP Government said- Tsunami of unemployment due to GST Read here some other important news
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसते हुए शनिवार को ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने कहा, 133 करोड़ भारतीय हर बाधा से कह रहे हैं, दम है तो हमें रोको। भाजपा राज में एलपीजी कीमतें 157 प्रतिशत बढ़ीं, रिकॉर्ड तोड़ महंगा पेट्रोल, गब्बर टैक्स की लूट और बेरोजगारी की सुनामी आई है। असल में जनता पीएम से कह रही है कि आपकी बनाई इन बाधाओं ने दम निकाल दिया है, अब रुक जाओ। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी नागपुर से दिल्ली के लिए पैदल निकले युवाओं का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नियुक्ति देने की मांग की है।

विज्ञापन

हंसखाली सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 लोगों पर चार्जशीट

नदिया जिले के हंसखाली इलाके में इस वर्ष की शुरुआत में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र पॉस्को अदालत के विशेष न्यायाधीश के समक्ष दाखिल किया गया है। सीबीआई ने एक बयान में कहा, नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। जांच एजेंसी ने कहा कि यह भी आरोप है आरोपियों ने तुरंत पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे पर निजी हमले नहीं होंगे भाजपा ने किया आश्वस्त : शिंदे गुट  

शिवसेना के शिंदे गुट के प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने आश्वस्त किया है कि वह उद्धव ठाकरे और उनके परिवार को निशाना नहीं बनाएगी। शिंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि सोमैया के लगातार ठाकरे को निशाना बनाए जाने को लेकर कुछ विधायकों ने नाराजगी जताई थी।

उन्होंने कहा, जब हम गुवाहाटी से लौटे और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की तो यह स्पष्ट कर दिया गया था कि हम उद्धव ठाकरे पर निजी हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस इस पर राजी हो गए थे। फडणवीस ने सोमैया से बात भी की थी। उन्होंनेे कहा, सोमैया ने मुझे आज फोन किया था और कहा कि उन्हें इस समझौते की जानकारी नहीं थी। केसरकर ने कहा, पिछले ढाई सालों में सभी शिवसैनिकों ने ठाकरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों का विरोध किया है। वहीं, ठाकरे ने शुक्रवार को कहा था कि विद्रोह करने वाले शिवसेना के नेता उस समय मौन थे, जब भाजपा उन्हें और उनके परिवार को निशाना बना रही थी। केसरकर ने कहा कि हमारी तरह ही फडणवीस भी उद्धव ठाकरे का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

425 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चेन्नई से एक गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 425 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चेन्नई से नरेंदर कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने शनिवार को बताया कि इस मामले में 19 फर्जी भारतीय कंपनियों का इस्तेमाल कर भारत के बाहर यह रकम भेजी गई। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। एक विशेष अदालत ने गुप्ता को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने पंजाब नेशनल बैंक की 19 कंपनियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के आधार पर यह मामला दर्ज किया था। इन कंपनियों के खाते छह महीने की अवधि में पंजाब नेशनल बैंक के मिंट स्ट्रीट चेन्नई ब्रांच में खोल गए थे।

दीव नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने सभी 13 सीटें जीतीं

भाजपा ने केंद्रशासित प्रदेश दीव नगर परिषद के चुनाव में सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही कांग्रेस से नगर परिषद छिन गया, उसे एक भी सीट नहीं मिली। मतगणना के बाद उन 7 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए, जहां 7 जुलाई को मतदान कराया गया था। छह पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे। दीव कलेक्टर और डीएम फॉरमन ब्रह्म ने यह जानकारी दी। डीएनएच, डीडी के अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने कहा कि दीव नगर परिषद में 15 साल बाद भाजपा की वापसी ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपनी आस्था प्रकट की है। क्षेत्र में जारी विकास कार्यों के कारण भाजपा को लाभ मिला है। 

ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर लोगों से ठगी

ओडिशा के विकास आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने साइबर प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ ठग व्हाट्सएप पर उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। जेना अतिरिक्त मुख्य सचिव भी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि कोई व्हाट्सएप प्रोफाइल में उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा है और संदेश भेजकर लोगों से पैसे मांग रहा है। जेना ने कहा, मैंने साइबर प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से आपराधिक मामला दर्ज करने, आरोपियों का पता लगाने और सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

डेढ़ वर्ष के न्यूनतम स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले करीब डेढ़ वर्ष (14 माह) के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक एक जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब डॉलर घटकर 588.314 अरब डॉलर रह गया है। पिछले सप्ताह में लगातार तीन सप्ताह की गिरावट के बाद 2.73 अरब डॉलर बढ़कर 593.323 अरब डॉलर हो गया था।

विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा आस्तियों के मुल्य में 4.47 अरब डॉलर की गिरावट हुई, जिससे इनकी कीमत घटकर 524.745 अरब डॉलर रह गई है। इसके अलावा, स्वर्ण भंडार की कीमत 50.4 करोड़ डॉलर घटकर 40.422 अरब डॉलर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed