फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi target on Central Government: Modi government responsible for unemployment emergency in the country

राहुल का केंद्र पर निशाना: कहा- देश में बेरोजगारी आपातकाल के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार 

Sun, 13 Feb 2022 03:24 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Feb 2022 03:24 AM IST
सार

राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें दावा किया गया है कि 2018 और 2020 के बीच बेरोजगारी और कर्ज के चलते 25,000 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की।

विज्ञापन
Rahul Gandhi target on Central Government: Modi government responsible for unemployment emergency in the country
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश में बेरोजगारी आपातकाल के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी बढ़ने के चलते देश में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें दावा किया गया है कि 2018 और 2020 के बीच बेरोजगारी और कर्ज के चलते 25,000 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की। उन्होंने हिंदी में किए गए ट्वीट में किसके अच्छे दिन हैशटैग कर लिखा कि बेरोजगारी के चलते आत्महत्याएं बढ़ी हैं। और यह बेरोजगारी किसकी वजह से बढ़ी है? इस बेरोजगारी आपातकाल के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


वहीं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी के चलते आत्महत्याओं में 24 फीसदी वृद्धि हुई और 84 प्रतिशत परिवारों की आय में गिरावट आई है। इसके बावजूद मोदी और उनके मंत्री इस कठिन वक्त को अमृतकाल कह रहे हैं। यह देश का अंधकाल है क्योंकि पीएम अंधा राजा है। ‘डबल ए’ (अंबानी-अदाणी) के कल्याण और उनके चलते 27 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed