फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi takes dig at PM Modi Video Message on paper leak new law says dont insult Students intelligence

'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें': राहुल का पीएम पर निशाना, बोले- छात्रों की बुद्धिमत्ता का न करें अपमान

Fri, 24 Jul 2026 01:33 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 24 Jul 2026 01:33 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश की आलोचना करते हुए कहा कि छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेने, कथित पुलिस कार्रवाई की जांच कराने और प्रदर्शनकारियों से माफी मांगने की अपील की।

विज्ञापन
Rahul Gandhi takes dig at PM Modi Video Message on paper leak new law says dont insult Students intelligence
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को लेकर उन पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के वीडियो संदेश को निराशाजनक बताते हुए सरकार पर छात्रों की बुद्धिमत्ता का अपमान न करने की मांग की। 
विज्ञापन


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पोस्ट में कहा कि छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, उनकी बुद्धिमत्ता का अपमान न करें। उन्होंने एक बार फिर से अपनी मांगों को दोहराया। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई करने और प्रदर्शनकारियों से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने छात्रों के नाम दिया क्या संदेश?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात नीट पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी कर कहा कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक होने के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में कहा, ''मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिवावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक वैध कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है। वह जेल में पड़े हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक पर केंद्र सरकार लाएगी नया कानून
पीएम मोदी ने कहा, ''हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो। तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा हो जाए। इसका प्रबंध किया जाए। और अभी पांच-छह दिन पहले रिजल्ट भी आ गया और देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही है।''

उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन, हम वहां संतोष मानने वालों में से नहीं हैं। इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के मसौदा पर आज कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसको अंतिम रूप दिया जाएगा। और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरु हो रहा है तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।''


सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन
वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में अनशन कर रहे शिक्षाविद सोनम वांगचुक से देर रात मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की, जिसे उन्होंने मान लिया। सोनम वांगचुक ने देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed