{"_id":"6a1aa7aa46e76d7d1305c7c4","slug":"rahul-gandhi-takes-dig-at-pm-modi-after-nta-cuet-ug-2026-says-claims-of-vishwaguru-cant-conduct-single-exam-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTA: 'दावे विश्वगुरु के, लेकिन एक परीक्षा भी नहीं करा सकते', अब CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NTA: 'दावे विश्वगुरु के, लेकिन एक परीक्षा भी नहीं करा सकते', अब CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम पर तंज
Sat, 30 May 2026 02:32 PM IST
Devesh Tripathi
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 30 May 2026 02:32 PM IST
सार
एनटीए ने शनिवार को बताया कि देश भर के स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा आज कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण देरी से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसी मामले पर अब केंद्र सरकार के घेरते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विश्वगुरु बनने के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार एक भी परीक्षा को ठीक से आयोजित कराने में सक्षम नहीं है।
राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बताया कि शनिवार को देश भर के स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण देरी से शुरू हुई।
ये भी पढ़ें: Terror Module Busted: दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े नौ आतंकी गिरफ्तार
विज्ञापन
पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता ने 'एक्स' पर कहा, "नीट, सीबीएसई, एसएससी और आज सीयूईटी। चार परीक्षाएं। बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई।" उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अंदर एक भी परीक्षा ढंग से आयोजित नहीं हो पा रही है। वहीं, 'विश्वगुरु' बनने के दावे किए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता आगे कहा, "जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं, वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।"
कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि सीबीएसई की परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर प्रधानमंत्री का मौन और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई न होना, यह दर्शाता है कि उन्हें केवल अपनी सरकार बचाने की चिंता है, न कि लाखों छात्रों के भविष्य की।
पहले भी बोला था सियासी हमला
राहुल गांधी ने इससे पहले उन छात्रों के साथ अपनी एक बातचीत का वीडियो भी साझा किया था, जिन्होंने नीट परीक्षा दी थी और पेपर लीक की घटनाओं के मद्देनजर परीक्षा प्रणाली को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं। उन्होंने कहा था कि नीट छात्रों से मुलाकात में एक बात बिल्कुल साफ हो गई - भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता।
ये भी पढ़ें: West Bengal: बंगाल में लागू होगी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना, केंद्र से ₹2103 करोड़ मंजूर, कैसे मिलेगा लाभ?
लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा, ''उन्होंने मुझे बताया - पेपर वॉट्सएप और टेलीग्राम पर खुलेआम बिक रहे हैं। किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन खरीद रहा है, माफिया कैसे काम कर रहे हैं - यह सब इन बच्चों को पता है। उनका एक ही सवाल था - जो हमें पता है, वो सरकार और संस्थाओं को क्यों नहीं? सच यह है ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी हुई व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है।''